कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस बार लोकसभा-राज्यसभा की बैठक अलग-अलग समय पर

नई दिल्ली, 25 जनवरी। संसद का सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस बार का सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा की बैठकों के समय में बदलाव किया गया है। संसद को दोनों सदन शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग समय पर कार्य करेंगे। ऐसा कोरोना के चलते सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए किया जा रहा है। इस बार बजट सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर 5-5 घंटे की शिफ्ट में होंगी।

parliament

लोकसभा की बात करें तो एक फरवरी से सुबह 11 बजे से इसकी बैठक होगी और एक फरवरी को ही आम बजट पेश किया जाएगा। वहीं दो फरवरी को लोकसभा की कार्रवाई शाम चार बजे से रात को नौ बजे तक चलेगी। बता दें कि बजट का पहला सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा की ओर से जो बुलेटिन जारी कियाग या है उसके अनुसार सदन के चैंबर और दीर्घा का इस्तेमाल सांसदों के बैठने के लिए किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा दिन के पहले पहर में काम करेगी जबकि लोकसभा शाम के पहर में काम करेगी।

बता दें कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 31 जवरी को होगा, इसके बाद आधिकारिक रूप से बजट सत्र की शुरुआत होगी। पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। गौर करने वाली बात है कि 2020 में मानसून सत्र पहला ऐसा सत्र था जब लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर हुई थी। पिछले साल बजट सत्र की बात करें तो पहले चरण के दौरान इसी व्यवस्था को लागू किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+