लोकसभा में बोले अधीर रंजन चौधरी- सरकार ने अपने लोग किसानों के बीच भेजकर कराई 26 जनवरी की हिंसा

लोकसभा में बोले अधीर रंजन चौधरी- सरकार ने अपने लोग किसानों के बीच भेज कराई 26 जनवरी की हिंसा सरका ने कराई

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा को केंद्र सरकार की साजिश कहा है। चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ बेहद खराब बर्ताव कर रही है। बल और छल दोनों तरह से सरकार किसानों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सरकार किसानों का पानी, बिजली और इंटरनेट बंद करके उनको सताने का काम कर रही है।

 Budget session congress leader Adhir Ranjan Chowdhury in lok sabha over farmers protest

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले तक कोई कैसे पहुंच सकता है। 26 जनवरी को लालकिले पर जो लोग पहुंचे वो सरकार की मदद से पहुंचे और वो सब सरकार के ही लोग थे। किसानों को बदनाम करने के लिए ये षडयंत्र किया गया। दिल्ली में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सामने आ जाए और संयुक्त संसदीय समिति पूरे मामले की जांच करे तो सच्चाई खुल जाएगी।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों को गुमराह किया जा रहा है। क्या हमारा देश इतना कमजोर है कि विरोध करने वाले किसानों के पक्ष में बोलने के लिए 18 साल की ग्रेटा थनबर्ग को दुश्मन माना जा रहा है। दुनिया में कहीं गलत देखकर सब बोलते हैं, ग्रेटा भी बोली तो इसमें क्या हो गया है। प्रधानमंत्री से चौधरी ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर 200 से ज्यादा किसानों को जान चली गई है। आप दुनियाभर से बात करते हैं, लेकिन किसानों से बात करने की फुर्सत नहीं होती है, ये अहंकार क्यों हैं।

लोकसभा में कई दिन से चल रहे हंगामे चौधरी ने कहा, किसान सर्दी में बैठा है। हमसे उनकी बर्बादी नहीं देखी जाती, इसलिए हम सदन में चिल्लाते हैं, शोर मचाते हैं। मैं अपील करता हूं कि आप किसानों की बात कीजिए। ऐसी कार्रवाई की जा रही है जैसे किसान हमारा दुश्मन है, ये ठीक नहीं है, किसान तो अन्नदाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+