Budget Session 8 MPs Suspended List: सदन में पेपर उछालने वाले 8 निलंबित सांसद कौन हैं? किस पर कितने केस?
Budget Session 8 MPs Suspended List: संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन 3 फरवरी 2026 को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड (अप्रकाशित) संस्मरण (मेमॉयर) का हवाला देते हुए 2020 के लद्दाख बॉर्डर टेंशन पर बात उठाई, जिससे सत्ताधारी BJP और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई। स्पीकर ने अनपब्लिश्ड किताब का जिक्र करने पर रोक लगाई, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज के टुकड़े उछाले।
इस अनुशासनहीनता पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने 8 विपक्षी (मुख्य रूप से कांग्रेस) सांसदों को सत्र के बाकी दिनों के लिए निलंबित कर दिया। ये निलंबन 'अनुशासनहीन व्यवहार' और सदन में कागज फेंकने के लिए किया गया। आइए जानते हैं इन 8 निलंबित सांसदों की कुंडली खंगालने हैं किस पर कितने क्रिमिनल केस?

8 MPs Suspended List: निलंबित 8 सांसदों की पूरी लिस्ट (कांग्रेस से ज्यादातर)
1.अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring)
- क्षेत्र: पंजाब से (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 0 (कोई क्रिमिनल केस नहीं)
- अन्य डिटेल: संपत्ति 17 करोड़ से ज्यादा, देनदारियां 4 करोड़ से ज्यादा। शिक्षा: मैट्रिक (1995)।
2. डॉ. प्रशांत यदोराव पाडोले (Dr. Prashant Yadorao Padole)
- क्षेत्र: महाराष्ट्र से (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 0
- अन्य डिटेल: संपत्ति 14 करोड़ से ज्यादा, देनदारियां 2 करोड़ से ज्यादा। शिक्षा: MD (मेडिकल) यूक्रेन से (2002)।
3. एडवोकेट डीन कुरियाकोस (Advocate Dean Kuriakose)
- क्षेत्र: इडुक्की, केरल (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 88 (कई पुराने केस, मुख्य रूप से राजनीतिक या अन्य)
- अन्य डिटेल: संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा, देनदारियां 36 लाख से ज्यादा। शिक्षा: स्नातकोत्तर (एमए राजनीति, एलएलबी)।
4. मणिकम टैगोर (Manickam Tagore)
- क्षेत्र: विरुधुनगर, तमिलनाडु से (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 1
- अन्य डिटेल: संपत्ति 6 करोड़ से ज्यादा, देनदारियां 95 लाख से ज्यादा। शिक्षा: एलएलबी (1998, बैंगलोर यूनिवर्सिटी)।
5. हिबी ईडन (Hibi Eden)
- क्षेत्र: एर्नाकुलम, केरल (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 10
- अन्य डिटेल: संपत्ति ~3 करोड़+, देनदारियां ~44 लाख+। शिक्षा: बीकॉम (2003-04, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी)।
6. गुरजीत सिंह औजला (Gurjeet Singh Aujla)
- क्षेत्र: अमृतसर, पंजाब (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: 10
- अन्य डिटेल: संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा, देनदारियां 1.37 करोड़ से ज्यादा। शिक्षा: बीए (1992, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी)।
7. किरण कुमार रेड्डी (Kiran Kumar Reddy)
- क्षेत्र: आंध्र प्रदेश (कांग्रेस)
- आपराधिक मामले: उपलब्ध जानकारी में स्पष्ट नहीं (ज्यादातर मामलों में 0-कम)
- अन्य डिटेल: पूर्व मुख्यमंत्री रहे, संपत्ति और शिक्षा की डिटेल अलग-अलग स्रोतों से चेक करें।
8. एस वेंकटरमन (S Venkatesan)
- क्षेत्र: मदुरै (तमिलनाडु)
- पार्टी: (CPM) सांसद
- आपराधिक मामले: 3
- संपत्ति: ₹2,05,36,639 ~2 करोड़+
- शिक्षा: 12वीं पास
- अन्य डिटेल: संपत्ति और अन्य जानकारी सीमित।
क्या है पूरा माजरा?
आपको बता दें कि, 2 फरवरी 2026 को राहुल गांधी ने नरवणे की अप्रकाशित किताब से 31 अगस्त 2020 को 4 चीनी टैंक बॉर्डर पर पहुंचने का जिक्र किया, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्तिजनक बताया। स्पीकर ओम बिरला ने अनपब्लिश्ड मटेरियल पर रोक लगाई, लेकिन विपक्ष नहीं माना। वहीं, इसका असर संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन में भी नजर आया। कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज के टुकड़े उछाले। ऐसे में 8 सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
निलंबन का क्या अर्थ?
दरअसल, लोकसभा नियमों के तहत स्पीकर कुर्सी की अवमानना, नारेबाजी और कागज फेंकना अनुशासनहीनता माना जाता है। किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पास किया। ये 8 सांसद सत्र के बाकी दिनों तक सदन में नहीं बैठ सकते, वोट नहीं दे सकते। कांग्रेस ने इसे 'तानाशाही' बताया, जबकि BJP ने 'सदन की मर्यादा बचाने' का दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications