Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget Session 2025: 'रोजगार-युवाओं और महिलाओं पर फोकस', जानिए राष्‍ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की खास बातें

Budget Session 2025: संसद में बजट सत्र की शुरूआत आज 31 जनवरी को हो चुकी है। बजट सत्र की शुरूआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्‍ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके बाद आज वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 की आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) रिपोर्ट पेश करेंगी।

बता दें शनिवार 1 फरवरी को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेगी। इसके बाद 3 फरवरी सोमवार को लोकसभा और राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आइए जानते हैं राष्‍ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में क्‍या कहा?

Budget Session 2025

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए सबसे पहले संविधान निर्माताओं को नमन किया और और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी आमास्‍या के दिन हुए हादसे पर दुख जताया।

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा हाल ही में हमने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और दो महीने पहले मैंने 75 साल की अपनी जीवन यात्रा पूरी की। सभी भारतीयों की ओर से मैं बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन करती हूं और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को धन्यवाद।"

भारत देश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा

राष्‍ट्रपति ने कहा भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने जा रहा है। भारत देश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता महिलाएं, युवा और गरीब रहे हैं। उन्‍होंने कहा किसानों के हित में कई निर्णय हुए। सरकार महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए काम कर रही है।

योजनाओं से गरीबों का सम्‍मान बढ़ा

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा सरकार एक राष्‍ट्र एक चुनाव पर काम कर रही है। केंद्र सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने पर भी कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं से महिलाओं, गरीबों समेत अन्‍य वर्ग का समाज में सम्‍मान बढ़ा है। राष्‍ट्रपति ने केंद्र सरकार की आयुष्‍मान योजना की तारीफ की और बताया इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के 6 करोड़ नागरिकों को हेल्‍थ बीमा देने का निर्णया लिया गया।

सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन किया

राष्‍ट्रपति ने कहा सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। जिससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लाभ होगा और भारत जल्‍द दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यस्‍था वाला देश बनेगा। उन्‍होंने कहा केंद्र सरकार मातृभाषा को बढ़ावा दे रही है शिक्षा में अवसर देने जा रही है।

युवा हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रहे

राष्‍ट्रपति ने कहा युवा स्‍टार्टअप, खेल से लेकर स्‍पेस समेत हर क्षेत्र में नाम कमा रहे है। भारत की बै‍ंकिंग,और डिजी पेमेंट सखियां दूर-दराज के लोगों को वित्‍तीय स्‍तर पर जोड़ने में अहम रोल निभा रही है।

राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजीविक मिशन की तारीफ

द्रौपदी मुर्मू ने कहा सरकार उड़ान योजना से हवाई यात्रा करने का आम इंसान का सपना पूरा होगा। इसके अलावा उन्‍होंने राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की तारीफ की और बताया इसके जरिए 91 लाख से भी ज्‍यादा सहायता समूह सशक्‍त किया जा रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+