Budget Session 2025: बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी पर फोकस, संसद में चर्चा का वित्त मंत्री ने दिया जवाब

Budget Session 2025: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (11 फरवरी) को केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बजट ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक परिवेश में भारी अनिश्चितताएं और बदलाव हैं। उन्होंने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि, बजट का फोकस "गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी" पर है। इसका आधार कृषि, MSMI और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं और सुधारों को लागू करना था।

Finance Minister

वित्त मंत्री के भाषण की बड़ी बातें

1. कृषि, MSME, निवेश और निर्यात को ग्रोथ इंजन बनाने के साथ गांवों में समृद्धि लाने पर सरकार जोर दे रही है।

2. कृषि उत्पादन में सबसे पिछड़े 100 जिलों में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है

3. मंत्रालयों में कामकाज तेज गति से हो सके इसके लिए बड़ा सुधार किया गया है। पहले उन्हें छोटी-छोटी राशियों के लिए अनुमति लेने के लिए पास आना पड़ता था। लेकिन अब उसे ज्यादा शक्ति प्रदान की गई है।

4. उन्होंने कहा कि, 2025-26 के लिए प्रभावी पूंजीगत व्यय (capital expenditure) 4.3% है और राजकोषीय घाटा (fiscal deficit) सकल घरेलू उत्पाद का 4.4% है। यह दर्शाता है कि सरकार प्रभावी पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और पूंजीगत संपत्ति निर्माण के लिए संपूर्ण उधार संसाधनों का उपयोग कर रही है, पूंजीगत संपत्ति का निर्माण कर रही है।

5. उन्होंने कहा, 2014 से पहले 45% घरों में LPG कनेक्शन या स्वच्छ ईंधन नहीं था। अब करीब 32 करोड़ घरों तक, यानि करीब 100% घरों तक खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन उपलब्ध है। 10.3 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 503 रु में LPG सिरेंडर मिल रहा है।

6. बजट ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक परिवेश में भारी अनिश्चितताएं और बदलाव हैं

7. कमजोर होती मुद्रा की समस्या सिर्फ भारत की नहीं है। कई देशों के मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई और यूरोपीय देशों की मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले गिरावट देखी गई है।

8. 8. BSNL को 2019 में 69000 करोड़, 2022 में 1.64 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया. 2023 में 89047 करोड़ रु मंजूर किए गए. इससे BSNL इतना सक्षम हुआ कि उसने देश भर में 50,000 4G साइट स्थापित किए हैंः

ये भी पढ़ें Delhi Crime: 'परेशान करता था, इसलिय मार दिया', 15 साल के लड़के ने चाकू से कर दी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+