Budget Session: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित
Parliament Budget Session: बजट सत्र के दूसरे चरण में भाजपा लगातार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए भाषण को मुद्दा बना रही है।

Budget Session Second Phase Live: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है, जो कि 6 अप्रैल तक जारी रहेगा। सत्र के पहले दिन बीजेपी ने जमकर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा काटा। आपको बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन में केंद्र सरकार और पीएम मोदी को लेकर काफी तीखे बयान दिए थे, जिसको लेकर अब संसद में भाजपा उनको और उनकी पार्टी को घेरने में लगी है। तो वहीं विपक्ष अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे को मुद्दा बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे में आज संसद का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। पढ़िए, संसद के बजट सत्र से जुड़े सभी अपडेट।
LIVE Feed
देश को अपमानित किया: सिंह
इनकी सरकार(कांग्रेस) विवादों में घिरी रही, आज मोदी की सरकार उम्मीदों में घिरी है। ये अडानी,अंबानी,JPC तो बहाना है, मोदी को गाली देनी है। ये विदेश में जाकर लोकतंत्र, सदन को गाली दे रहे हैं। इन्होंने देश को अपमानित किया है और इनको माफी मांगनी चाहिए: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
सरकार नहीं चाहती कि संसद चले: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले, 'सरकार नहीं चाहती कि संसद चले, क्या कभी ऐसा देखा गया कि सरकार के सदस्य ही संसद की कार्यवाही रोकने के लिए हंगामा कर रहे हों, राहुल गांधी क्यों माफी मांगे, बल्कि अपने रवैये के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए'

राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करते है: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा, ''आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।''
राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है।
सोनिया गांधी पहुंचीं संसद
बजट सत्र के दूसरे चरण में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस आज सदन में उठाएगी अडानी-हिंडनबर्ग का मुद्दा
राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का केस: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, 'राहुल गांधी लंदन जाकर कह रहे हैं कि विपक्ष के सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा, यह लोकसभा का बयान है, स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, साथ ही राहुल गांधी के ऊपर देशद्रोह का केस चलना चाहिए'

READ MORE















Click it and Unblock the Notifications