बजट सत्र: पीएम मोदी बोले- भारत के भविष्य के लिए बेहद अहम है ये दशक, लोकसभा स्पीकर ने बुलाई बैठक

बजट सत्र: पीएम मोदी बोले- भारत के भविष्य के लिए बेहद अहम है ये दशक, लोकसभा स्पीकर ने बुलाई बैठक

Budget 2021: संसद का बजट सत्र शुक्रवार (29 फरवरी) को शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बजट सत्र से पहले आज संसद पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मुझे विश्वास है कि जिस आशा और अपेक्षा के साथ देश ने हमें संसद में भेजा है, हम संसद के इस पवित्र स्थान का भरपूर उपयोग करेंगे और लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अपने योगदान में पीछे नहीं रहेंगे।'' वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज दोपहर सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है।

Recommended Video

    Parliament Budget Session 2021 : PM Modi बोले- लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    जानिए पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत के भविष्य के लिए बेहद अहम है ये दशक। इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए ये दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साबित करने का स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है।

    पीएम मोदी ने कहा, हम सब चाहते हैं कि इस दशक का भरपूर उपयोग हो और इसलिए इस सत्र में इस पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हो। मैं चाहता हूं कि सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत प्राप्त हों, ये देश की अपेक्षाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए ये दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत के इतिहास में साल 2020 में पहली बार हुआ कि हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में 4-5 मिनी बजट देने पड़े। इसलिए मुझे विश्वास है कि ये बजट भी उसी तरह का होने वाला है।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण में क्या कहा?

    वहीं संसद बजट सत्र के दौरान अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि चुनौती कितनी ही बड़ी क्यों न हो, न हम रुकेंगे और न भारत रुकेगा। भारत जब-जब एकजुट हुआ है, तब-तब उसने असंभव से लगने वाले लक्ष्यों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा, मुझे संतोष है कि मेरी सरकार के समय पर लिए गए सटीक फैसलों से लाखों देशवासियों का जीवन बच गया है। आज देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है और जो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं उनकी संख्या भी बहुत अधिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+