Budget 2026 Highlights: निर्मला सीतारमण के नौवें बजट में किसे मिला कितना पैसा, देखें हर सेक्टर की डिटेल
Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। लगभग 85 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों के लिए खजाने में से कुछ न कुछ दिया है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, रोजगार, शिक्षा, रेलवे से जुड़े कई अहम ऐलान किए।
टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने, रेल स्पीड कॉरिडोर, आयुर्वेदिक एम्स और हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल जैसी योजनाओं को प्रमुखता दी गई। इस बार के बजट में हर सेक्टर के लिए कुछ न कुछ अलॉट किया है। हालांकि, मिडिल क्लास को इनकम टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं मिलने से मायूसी हाथ लगी है।

Budget 2026 Highlights: इस तरह से होगी कर व्यवस्था
- कॉरपोरेट प्रवर्तकों पर 22% और गैर-कॉरपोरेट प्रवर्तकों पर 30% कर का प्रस्ताव।
- वायदा सौदों पर STT बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शन प्रीमियम पर 0.15% किया गया।
कृषि विभाग को मिला बड़ा आवंटन
कृषि मंत्रालय को 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर जोर। 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की योजना। तटीय इलाकों में मत्स्य उत्पादन की वैल्यू चेन मजबूत की जाएगी।
पशुपालन के लिए लोन आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे। नारियल, काजू, कोको, चंदन, अखरोट जैसी फसलों के लिए विशेष सहायता और वैश्विक ब्रांडिंग। किसानों के लिए बहुभाषी AI टूल भारत-VISTAAR लॉन्च होगा।
Budget 2026 Highlights: MSME सेक्टर में बड़ा निवेश
200 विरासती औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने की योजना।
10 हजार करोड़ रुपये की एसएमई विकास निधि का प्रस्ताव।
आत्मनिर्भर भारत फंड में 2,000 करोड़ का टॉप-अप।
TReDS प्लेटफॉर्म से 7 लाख करोड़ से अधिक की फंडिंग उपलब्ध कराई गई।
जेम पोर्टल को TReDS से जोड़कर सरकारी खरीद आसान बनाई जाएगी।
Defence Budget: रक्षा बजट में कुल 15% की बढ़ोतरी।
- कुल आवंटन 7.8 लाख करोड़ रुपये।
- आधुनिकीकरण के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये।
- रक्षा पूंजीगत व्यय में 21.84% की बड़ी वृद्धि।
- रक्षा पेंशन 6.53% बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये।












Click it and Unblock the Notifications