Greenfield Airport: आम हवाई अड्डों के मुकाबले कितने अलग होते हैं ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट? जानिए खासियत

Greenfield Airport: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में भविष्य की हवाई यात्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, पटना एयरपोर्ट की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।

सीतारमण ने बताया कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह नया एयरपोर्ट राज्य में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेगा और यातायात की भीड़ को कम करेगा।

Greenfield Airport

क्या होता है ग्रीनफील्ड एअरपोर्ट? (What is Greenfield Airport?)

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मतलब एक पूरी तरह नया एयरपोर्ट होता है, जो किसी खाली जगह पर बनाया जाता है। यह मौजूदा एयरपोर्ट के विस्तार से अलग होता है और नए इलाकों में हवाई सेवा पहुंचाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: Budget Speech: 2020 में सीतारमण ने बनाया था सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, इस बार रहीं कितने मिनट से पीछे?

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्यों होते हैं महत्वपूर्ण?

आधुनिक सुविधाएं - ये एयरपोर्ट नई टेक्नोलॉजी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बनाए जाते हैं।
कम भीड़भाड़ - इन्हें ऐसे स्थानों पर बनाया जाता है, जहां यातायात की समस्या न हो और भविष्य में भीड़ बढ़ने पर विस्तार किया जा सके।
आर्थिक विकास - एयरपोर्ट बनने से नए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।

भारत में प्रमुख ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर), उत्तर प्रदेश
  • मोपा एयरपोर्ट, गोवा
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महाराष्ट्र
  • पाक्योंग एयरपोर्ट, सिक्किम

बिहार को मिलेगी नई 'उड़ान'

बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से राज्य को नई उड़ान मिलेगी। इससे ना सिर्फ हवाई यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी खुलेंगे। सरकार की ये घोषणा राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

पटना एयरपोर्ट का विस्तार भी होगा

वित्त मंत्री ने बताया कि पटना एयरपोर्ट की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें और भीड़भाड़ कम हो। इससे राज्य में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोसी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता

इसके अलावा, सरकार ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में कोसी नहर परियोजना के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह परियोजना किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देगी और क्षेत्र के विकास में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: IIT से लेकर एयरपोर्ट तक, बजट में बिहार के लिए खुला पिटारा, जानें क्या हुई 6 बड़ी घोषणा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+