Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी पूर्ण बजट? क्या होगा इसमें खास? जानें हर जानकारी
Budget 2024 Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के नेतृत्व में वाली एनडीए सरकार के शपथ लेने के साथ ही देश पूर्ण बजट 2024-25 की घोषणा का इंतजार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई के तीसरे सप्ताह में संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ बजट पेश करेंगी।
सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। सत्र 9 अगस्त तक चलने की संभावना है। हालांकि कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वित्त मंत्री 18 जुलाई को बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि केंद्रीय बजट पेश करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड सातवीं बार देश का बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, 20 जून से शुरू होगी प्री बजट मीटिंग
Nirmala Sitharaman Pre-Budget meeting: प्री-बजट मीटिंग क्या-क्या हुआ?
🔴 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 जून को प्री-बजट मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने उद्योग हितधारकों के साथ बजट के पहले बातचीत की। वहीं निर्मला सीतारमण ने 21 जून को किसान संगठनों और कृषि अर्थशास्त्रियों के प्रतिनिधियों के साथ बजट को लेकर एक बैठक की।
🔴 निर्मला सीतारमण के साथ प्री-बजट मीटिंग के दौरान भारतीय उद्योग जगत ने कई प्रमुख प्राथमिकताओं पर जोर दिया। इनमें आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करना, पूंजीगत व्यय को बनाए रखना और खाद्य मुद्रास्फीति को रोकने के उपायों को लागू करना शामिल है।
🔴मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन और कृषि विकास को जीडीपी के मौजूदा 1.4 प्रतिशत से पुनर्जीवित करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर वित्त मंत्री को सुझाव दिया है। प्रतिभागियों ने कुछ कृषि इनपुट पर जीएसटी दरों पर भी विचार करने का सुझाव दिया है।
बजट 2024 पेश कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास
मोदी 3.0 के तहत यह पहला केंद्रीय बजट होगा और निर्मला सीतारमण इसके साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि वह लगातार सात बजट प्रस्तुत करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। जिसमें छह पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट शामिल हैं। ऐसा करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी।
Budget 2024: इस बजट में क्या होगा खास?
इस बजट में लोकसभा चुनाव 2024 का असर देखने को मिलेगा। भाजपा इस बजट में जनता के लिए कुछ लोक लुभावने ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूर्ण बजट में आम जनता से लेकर टैक्सपेयर्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।
सरकार का फोकस इस बार मिडिल क्लास पर भी हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इनकम टैक्स में राहत दी जा सकती है। रिुपोर्ट ये भी है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में आने वाले बजट में टैक्स के नियमों में भी बदलाव करने पर विचार कर रही हैं। वहीं बजट में महंगाई पर भी कंट्रोल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications