Budget 2022: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 8 अप्रैल तक चलेगा
नई दिल्ली, 14 जनवरी: ससंद का आगामी बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। ये सत्र दो चरणों में 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा। पहला सत्र 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। एक महीने के बाद 14 मार्च से दूसरा सत्र शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022 का आम बजट पेश करेंगी।
Recommended Video
कोरोना के बीच होगा सत्र
बजट सत्र कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहा है। कोरोना को देखते हुए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के सेक्रेटरी जनरल (महासचिवों) से सुरक्षा उपायों को लेकर हाल ही में सुझाव भी मांगे थे। बीते हफ्ते संसद में काम करने वाले 400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में सत्र के दौरान कई तरह के विशेष प्रबंध किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications