Budget 2021: शशि थरूर ने ली चुटकी, प्रशांत भूषण और जिग्नेश मेवाणी ने उठाए बजट पर सवाल
Budget 2021 News: नई दिल्ली। दशक का पहला और ऐतिहासिक पेपर लेस बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। बजट 2021 (Budget 2021) को केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने देश की प्रगति के लिए अनुकूल बता रहे हैं वही, विपक्ष ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के घोषणाओं की आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor), प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) और जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) ने बजट 2021 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video
शशि थरूर ने ली चुटकी
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट कर बजट पर केंद्र सरकार की चुटकी ली है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार मुझे उस गैराज मैकेनिक की याद दिलाती है, जो अपने ग्राहक से कहता है कि मैं तुम्हारा ब्रेक तो ठीक नहीं कर सका, इसलिए मैंने तुम्हारा हॉर्न तेज कर दिया है।' केंद्र सरकार के बजट को लेकर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है।
प्रशांत भूषण ने बजट पर साधा निशाना
प्रशांत भूषण ने अपने ट्वीट में लिखा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी वैक्सीन कंपनियों पर 35 हजार करोड़ रुपए उस समय खर्च करने का ऐलान किया है, जब देश में कोरोना वायरस के मामले नीचे जा रहे हैं! लेकिन इन पैसों को नौकरी गंवा चुके गरीब प्रवासी श्रमिकों और किसानों को फसलों पर एमएसपी के लिए नहीं दिया जा सकता। वह वित्त मंत्री साहिबा।' आपको बता दें कि बजट 2021 में वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य बजट में 137 फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है। पिछले साल के करीब 95 हजार करोड़ रुपए के मुकाबले इस साल सवा दो लाख करोड़ रुपए किया गया स्वास्थ्य बजट।
जिग्नेश मेवाणी ने निजीकरण पर उठाए सवाल
शशि थरूर और प्रशांत भूषण के अलावा गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी केंद्र सरकार के बजट की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 'बजट में अभी तक मैंने सिर्फ निजीकरण, निजीकरण और निजीकरण जैसे शब्द सुने, देश की वर्तमान सरकार भारत की परिसंपत्तियों को मुट्ठी भर पूंजीपतियों को बेचने की इच्छा रखती है।' आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में रेलवे, एयरपोर्ट और बंदरगाहों का निजीकरण किए जाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: BUDGET 2021: राजनाथ सिंह बोले- उम्मीद से कहीं बढ़कर है बजट, जितनी तारीफ की जाए कम है
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications