Budget 2019: PM मोदी बोले- इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, युवाओं को बेहतर कल
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। जिसमें कई घोषणाएं भी की गई है। इस बजट पर पीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये देश को समृद्ध और जन जन को सामर्थ बनाने वाला बजट है, इस बजट से गरीब को बल मिलेगा। युवा को बेहतर कल मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस वजट के जरिए मध्यम वर्ग आगे बढ़ेगा, विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा टैक्स स्ट्रक्चर और बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया के लिए बजट में देश के कृषि क्षेत्र को बदलने का रोडमैप है, यह बजट आशाओं में से एक है।

बता दें कि बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा हमने छोटे और मध्यम आय वाले लोगों पर बोझ कम करने के उपाय किए हैं। 5 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को किसी भी टैक्स का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है. इसके अलावा 2.5 लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर भी छूट दी जाएगी। लोकसभा में निर्मला सीतारमण- 2 से 5 करोड़ आय वालों पर 3 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज, 5 करोड़ से ऊपर आय़ वालों पर 7 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज की बात भी कही हैं।
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि विनिवेश के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिसमें एयर इंडिया में भी विनिवेश किया जाएगा. साथ ही सरकार ने ऐलान किया कि लोन देने वाली कंपनियों को अब सीधा RBI कंट्रोल करेगी। अगले 5 सालों में बुनियादी सुविधाओं पर 5 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही गई है। इसके अलावा एक, दो, पांच, दस रुपए के नए सिक्के जारी होंगे, 20 रु का भी सिक्का आएगा। आर्थिक सुधारों पर जोर जारी रहेगा, देश में क्रेडिट ग्रोथ 13 फीसदी से ऊपर तक गई, क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हजार करोड़ रु मुहैया कराए जाएंगे। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में एक रुपए की वृद्धि की गई है। इसके अलावा इस बजट में कई और भी ऐलान किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Budget 2019: सीएम योगी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी बधाई, कहा- यह पहली बार हुआ जब...
-
अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की चुप्पी भारत के लिए खतरनाक संकेत- मनीष सिसोदिया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
'मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब -
Nishant Kumar Profile: क्या करते हैं निशांत? 50 साल के नीतीश के बेटे ने क्यों नहीं की शादी? बनेंगे डिप्टी CM! -
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में 'नीतीश युग' का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन -
US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video -
Janak Ram कौन हैं, जिन्हें बिहार CM बना सकती है BJP? राजनीति में कितने प्रबल? समझें -
Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति? -
नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtab! नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी -
Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए -
PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट -
Silver Price: चांदी खरीदारों की लगी लॉटरी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का दाम?












Click it and Unblock the Notifications