Budget 2019: सीएम योगी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी बधाई, कहा- यह पहली बार हुआ जब...
लखनऊ। देश की पहली फुल टाइम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है जब फुल टाइम महिला वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट पेश किया हो। योगी ने कहा कि यह बजट देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेगा।

देश का आम बजट पेश
बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। इस बार बजट को नए नाम 'देश का बही खाता' के तौर पर घोषित किया गया है। वित्त मंत्री ने इस दौरान इंडिया इंक की तारीफ भी की। सीतारमण ने इंडिया इंक को बजट के दौरान देश में रोजगार और नौकरियों को पैदा करके देश की संपत्ति में इजाफा करने वाला करार दिया।

किसानों का लेकर कई बड़े ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 2019-20 का बजट में किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "हम कृषि के बुनियादी ढांचे में व्यापक रूप से निवेश करेंगे। 'अन्नदाता' को 'ऊर्जादाता' बनाने पर काम होगा। किसानों के उत्पाद से जुड़े कामों में प्राइवेट उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications