'गांव, गरीब, किसान और युवा के लिए है आम बजट 2016'
नयी दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि बजट 2016-17 विकासात्मक और परिवर्तनशील है। संसद में आज बजट पेश होने के बाद टिप्पणी करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि बजट में गरीबों की उन्नति, ग्रामीण विकास, किसानों के कल्याण और गरीबों को शक्तिसम्पन्न बनाने के प्रति पूरा समर्पण व्यक्त किया गया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा, 'यह बजट गरीबों की उन्नति, ग्रामीण विकास, किसानों के कल्याण और गरीबों को शक्तिसम्पन्न बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। Highlights: आम बजट 2016 के मुख्य बिंदु

जवानों के लिए बजट में ओआरओपी और नौजवानों के लिए रोजगार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया गया है। हम सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई अड्डों के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। यह एक वास्तविक विकासात्मक और परिवर्तनशील बजट है जो प्रधानमंत्री की विचारधारा और प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। वित्त मंत्री को निश्चित रूप से इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने एक परिवर्तनशील बजट तैयार करने के लिए कठिन परिश्रम किया है।'












Click it and Unblock the Notifications