बजट 2019 में अमीरों पर बढ़ा टैक्स, लगेगा 3 से 7 फीसदी तक अतिरिक्त सरचार्ज

नई दिल्ली। देश की पहली फुल टाइम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने जहां मध्यम वर्गीय आय वर्ग के लोगों को राहत दी है, वहीं अमीरों पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया। वित्तमंत्री ने कहा, "दो से पांच करोड़ रुपये तक की आय वाले लोगों पर 3 फीसदी सरचार्ज के तौर पर ज्यादा टैक्स लगेगा। वहीं 5 करोड़ से ज्यादा आय वालों को 7 फीसदी सरचार्ज के तौर पर ज्यादा टैक्स देना होगा।

5 लाख की सालाना आय वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं

5 लाख की सालाना आय वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में मध्यम वर्गीय लोगों को बड़ी राहत का ऐलान किया। बजट 2019-20 में 5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं निवेश पर भी छूट बढ़ी है। दो से 5 करोड़ रुपये तक की आय वाले लोगों पर 3 फीसदी का सरचार्ज लगेगा। 5 करोड़ से ज्यादा आय वालों को 7 फीसदी सरचार्ज के तौर पर ज्यादा टैक्स देना होगा।

5 करोड़ सालाना से अधिक आय वालों पर 7 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज

5 करोड़ सालाना से अधिक आय वालों पर 7 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज

इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैश में बिजनस पेमेंट को कम करने के लिए टीडीएस लगाने का फैसला लिया है। बैंक से एक करोड़ रुपये की निकासी पर देना 2 फीसदी टैक्स देना होगा। वित्त मंत्री बजट भाषण में एक और अहम ऐलान किया है। इस बार आधार कार्ड से भी इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। पैन कार्ड की जानकारी देना जरूरी नहीं होगा। इसके साथ-साथ सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, 1-1 रुपये का अतिरिक्त सेस लगा

पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, 1-1 रुपये का अतिरिक्त सेस लगा

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "5 करोड़ रुपये सालाना से अधिक आय वाले लोगों पर लगेगा 7 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज लगेगा। वहीं 2 से 5 करोड़ पर 3 फीसदी सरचार्ज लगेगा, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा टैक्स देना होगा। इस साल बजटीय घाटा 3.4 फीसदी से घटकर 3.3 फीसदी पर आया। पेट्रोल और डीजल पर 1-1 रुपये का अतिरिक्त सेस लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन मिलेगा। सोने और बहुमूल्य धातुओं पर उत्पाद शुल्क 10 से बढ़कर होगा 12.5 फीसदी किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+