Buddh Asath: 17 दिन के लिए बुध हो रहा अस्त, रहें संभलकर वरना होगा तगड़ा नुकसान
Buddh Asath: बुध ग्रह के आधिपत्य में व्यापार-व्यवसाय और शिक्षा आती है। जब बुध शुभ स्थिति में उदय, मार्गी रहता है तो इन क्षेत्रों में उन्नति होती है, लेकिन जब बुध अस्त होता है वक्री होता है तो ये क्षेत्र शिथिल हो जाते हैं। अर्थात् इनमें जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहता है। उन्नति नहीं होती।
बुध 24 जुलाई को रात्रि में 1 बजकर 5 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो रहा है। यह 9 अगस्त को सायं 7 बजकर 23 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय होगा। इन 17 दिनों की अस्त अवधि के दौरान बुध का शुभ प्रभाव कम होगा।

व्यापार पर प्रभाव (Buddh Asath)
बुध के अस्त होने के कारण व्यापारी वर्ग को ठहराव का अनुभव होगा। उनके जो काम जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलते रहेंगे किंतु उनमें कोई बदलाव या उन्नति नहीं होगी। काम ठंडा रहेगा। इस दौरान नया कोई भी काम प्रारंभ न करें, अन्यथा उसमें मनमुताबिक सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। यह समय शांत बैठने का है। अपने व्यापार-व्यवसाय में नया कुछ जोड़ने का प्रयास न करें। जो लोग नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं वे इस दौरान ठोस योजनाएं अवश्य बना लें, और 17 दिन के बाद जब बुध उदय होंगे उस समय उस कार्य को धरातल पर उतारें।
शिक्षा पर प्रभाव (Buddh Asath)
बुध का प्रभाव शिक्षा के क्षेत्र में भी रहता है। इसलिए विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें फोकस्ड रहकर पढ़ना होगा। इस दौरान मन भटकेगा, ध्यान भटकाने वाली अनेक चीजें होंगी किंतु आपको केंद्रित रहते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
वाणी पर प्रभाव (Buddh Asath)
बुध का प्रभाव मनुष्य की वाणी पर होता है। अस्त बुध के दौरान मनुष्य का अपनी वाणी पर से नियंत्रण समाप्त हो जाता है। इसलिए सतर्क रहें, इस दौरान किसी को भी कुछ अपशब्द कहने से बचें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने का प्रयास करें। संभव हो तो विवादित जगह से दूर हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications