Sawan Hariyali Amavasya 2025: आज है हरियाली अमावस्या, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त?
Sawan Hariyali Amavasya 2025: सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या का बड़ा मान है, इसे पितृ कार्यों के लिए श्रेष्ठ कहा गया है। आज अमावस्या का पावन दिन है, इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पितरों का स्मरण कर पिंडदान और तर्पण करते हैं।
वैसे सावन की अमावस्या धरती की हरियाली को समर्पित है। वर्षा ऋतु में पेड़-पौधे फुलते-फलते हैं, इसलिए प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने का यह एक अवसर भी माना जाता है।

इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। तो वहीं सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत और पूजा करती हैं, जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य और संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हरियाली अमावस्या 2025 मुहूर्त ( Hariyali Amavasya 2025 Muhurat)
- सावन मास की अमावस्या तिथि प्रारंभ- 24 जुलाई 2025 को 02: 28 AM
- सावन मास की अमावस्या तिथि खत्म- 25 जुलाई 2025 को 12:40 PM
- उदयातिथि मान्य है इसलिए अमावस्या 24 जुलाई को है।
- अमावस्या की पूजा किसी भी प्रहर की जा सकती है।
Hariyali Amavasya 2025 की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- व्रत और पूजा का संकल्प लें।
- पूर्वजों को जल अर्पित करें और तिल-जल से तर्पण करें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल और जल अर्पित करें।
- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
- तुलसी पत्र चढ़ाकर भगवान विष्णु की पूजा करें।
- ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें।
- गरीबों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें।
हरियाली अमावस्या पर क्या करें ( Hariyali Amavasya 2025 do)
- पवित्र नदियों में स्नान करें या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- शिव-पार्वती एवं विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें।
- वृक्षारोपण करें, विशेषकर पीपल, तुलसी, नीम जैसे पौधे।
- पितरों को तर्पण दें।
- महिलाओं को हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र पहनना शुभ होता है।
हरियाली अमावस्या पर क्या न करें ( Hariyali Amavasya 2025 dont)
- पेड़-पौधों को काटने या नुकसान ना पहुंचाएं।
- इस दिन मांसाहार, शराब, तामसिक भोजन से परहेज करें।
- बुजुर्गों और पितरों का अपमान न करें।
- बड़ों का आशीर्वाद लिए बिना कोई कार्य न करें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications