जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा मायावती का बर्थ-डे
लखनऊ। आज बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है जिसे आज लखनऊ में जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज दिन के 12 बजे से पार्टी मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें काफी गणमान्य लोग उपस्थित है कहा जा रहा है कि आज मायावती इस आयोजन में खुद की लिखी अपनी पुस्तक 'मेरे जीवन की संघर्ष गाथा' का विमोचन करने वाली हैं।

मायावती का यह 59वां जन्मदिन है इसलिए आज वो 59 किलोग्राम का केक भी काटने वाली हैं। फिलहाल बसपा अपनी नेता के जन्मदिन के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित है और उनका उत्साह कड़कड़ाती सर्दी पर भी भारी पड़ रहा है।
कहा जा रहा है अपने जन्मदिन पर मायावती कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करने वाली हैं और हथगाम में 100 गाड़ियों का काफिला निकालकर जनसभा को संबोधित भी करेंगी। इस जनसभा में मायावती अपनी ताकत सपा सरकार को दिखायेंगी और सपा की गलत बातों को जनता के सामने रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications