'यूपी में मायावती पांचवी बार बनेंगी सीएम...,' बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने किया दावा
नई दिल्ली, 08 मार्च: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी एक बड़ी ताकत के साथ विजयी होगी। भदौरिया ने एएनआई से कहा, "उत्तर प्रदेश के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और वोट ईवीएम में बंद हैं। जिस तरह से बसपा प्रमुख मायावती की रैलियों में भीड़ उमड़ी, हमें विश्वास है कि पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी।"

एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने की बात
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। 10 मार्च को मतगणना के साथ ही परिणाम सामने जा जाएंगे। लेकिन इससे पहले सोमवार को हुए एग्जिट पोल कुछ तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। देश के सभी एग्जिट पोल के नतीजों में यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री बनने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतिहास रचेंगे।
बसपा प्रवक्ता ने कहा - हम एग्जिट पर भरोसा नहीं करते हैं
बसपा प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने कहा, "हम जनमत सर्वेक्षणों या एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते हैं। हम केवल पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों पर भरोसा करते हैं।" सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके दावे पर कि उनकी पार्टी 300 सीटें जीतेगी, बसपा नेता ने कहा, "शुरुआत में वह कह रहे थे कि वे 400 सीटें जीतेंगे, और अब वह कह रहे हैं कि वे 300 सीटें जीतेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें इंतजार करना चाहिए और दो दिन और परिणाम उसके सामने होगा।"












Click it and Unblock the Notifications