मायावती ने चंद्रशेखर को बताया BJP का गुप्तचर, कहा बसपा का वोट काटने में लगाया

चंद्रशेखर BJP का गुप्तचर,बसपा का वोट काटने में लगाया: मायावती

नई दिल्ली। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और सहारनपुर दलित आंदोलन से उभरे दलित नेता चेंद्रशेखर पर हमला बोला है। मायावती उनके वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चंद्रशेखर पर निशाना साधा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चंद्रशेखर को बीजेपी का गुप्तचर तक बता दिया है।

BSP Chief Mayawati said that BJP tried planting Bhim Army chief Chandrashekhar Azad as a spy in Party

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा ने दलितों का वोट बांटकर उसे फायदा पहुंचाने के लिए ही भीम आर्मी के चंद्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुप्तचरी करने के लिए पहले चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षड्यंत्र विफल रहा। उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा का ऐजेंट बताया और आरोप लगाया कि भाजपा उसे बसपा के वोट काटने के लिए लेकर आई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों का वोट बांटकर भाजपा को लाभ पहुंचाने के मकसद से चेंद्रशेखर को वाराणसी से चुनाव लड़वा रही है। मायावती यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि भाजपा ने शब्बीरपुर काण्ड करवाया , फिर चेंद्रशेखर को जेल भेजा और अब चुनाव से पहले उसे जेल से निकालकर अपना राजनीतिक लाभ उठा रही हैं। मायावती ने कहा कि दलितों को ऐसे संगठनों और ऐसे नेताओं से बचने की जरूरत है जो दलितों का वोट बांटकर भाजपा जैसी पार्टियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+