पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, गलती से बॉर्डर क्रॉस करने पर BSF जवान को लिया कस्टडी में, भारत अब एक्शन मोड में

BSF Soldier Custody: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकत को अंजाम दिया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया है। सेना के सूत्रों के मुताबिक बुधवार 23 अप्रैल को दोपहर में पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) को गलती से पार करने के बाद बीएसएफ के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है।

यह घटना उस समय हुई जब जवान भारत-पाक सीमा के पास खेत के पास ड्यूटी पर था। नियमित आवाजाही के दौरान वह अनजाने में भारतीय सीमा की बाड़ को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया, जहां उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बीएसएफ जवान को वापस छुड़ाने के लिए अब भारतीय सेना एक्शन मोड में है।

BSF Soldier Custody

भारतीय सेना और पाकिस्तान रेंजर्स दोनों के अधिकारियों ने मामले को सुलझाने और सैनिक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मीटिंग शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल बातचीत चल रही है, लेकिन जवान को अभी तक वापस नहीं सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि उसकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जारी की BSF जवान की हिरासत में तस्वीर! AK-47 भी छीन

पाकिस्तानी मीडिया ने पकड़े गए BSF जवान की दो तस्वीर भी जारी की है। एक तस्वीर BSF के जवान के आंखों पर पट्टी बंधी दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में जवान के हाथ से AK-47 छीनी हुई दिख रही है।

पाकिस्तान की हिरासत में पकड़ा गया बीएसएफ जवान पीके सिंह मूल रूप से कोलकाता के जिला हुगली का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स फिरोजपुर के हुसैनीवाला में फ्लैग मीटिंग के लिए नहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर से BSF की बटालियन-24 ममदोट में आई थी। 23 अप्रैल की सुबह किसान कंबाइन मशीन लेकर खेत में गेहूं काटने पहुंचे थे। इस खेत फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के पास था। उस दौरान किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान भी उनके साथ थे, जिसमें पीके सिंह भी शामिल थे। इसी दौरान वो गलती से बॉर्डर पार कर गया और पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

BSF ने रिट्रीट समारोह को लेकर क्या कहा?

बीएसएफ ने गुरुवार 24 अप्रैल को घोषणा की कि पंजाब में पाकिस्तान से लगी अटारी, हुसैनीवाला और सादकी सीमाओं पर रिट्रीट समारोह जारी रहेगा, लेकिन सीमित तरीके से। बीएसएफ ने अधिकारिक बयान में कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर, पाकिस्तान से लगी इन सीमाओं पर रिट्रीट समारोह के दौरान औपचारिक प्रदर्शन को सीमित करने का एक सुनियोजित फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+