गुजरात में BSF ने दो मछुआरे समेत एक नाव को पकड़ा, सर्च ऑपरेशन शुरू
अहमदाबाद। बीएसएफ ने सोमवार शाम गुजरात के कच्छ तट के पास 'हरामी नाले' से दो पाकिस्तानी नागरिकों को मछली पकड़ने वाली नौका के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी नाव को सीज कर दिया है। इस घटना के बाद सतर्क सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अब तक इलाके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। पकड़े गए मछुआरों से बीएसएफ जवान पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों की एक टीम पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सर क्रीक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। शुरुआती तौर पर वे 'मछुआरे' प्रतीत होते हैं। अधिकारी ने कहा, 'हरामी नाला क्षेत्र में जब दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे पकड़ा गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने घटना के बाद व्यापक खोज अभियान चलाया तथा मामले की जांच की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले ही बीएसएफ की एक टीम ने इसी इलाके से पाकिस्तान की पांच मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की थीं।












Click it and Unblock the Notifications