BSF जवान ने एयरपोर्ट पर चुराया 15 लाख के जेवरों से भरा महिला का बैग, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के गिरफ्तार किया गया। एएसआई पर आरोप है कि उसने 15 लाख के जेवरों से भरे एक महिला के पर्स को चोरी किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नरेश कुमार नाम का आरोपी बागडोगरा में अपनी पोस्टिंग के पहले कुछ पैसे इकट्ठे कर लेना चाहता था। चोरी के दिन नरेश एयरपोर्ट पर था और बागडोगरा की फ्लाइट का इंतजार कर रहा था।

महिला ने चेयर के नीचे रखा था बैग

महिला ने चेयर के नीचे रखा था बैग

महिला ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग फॉर्मलिटी और सेक्योरिटी चेक के बाद वह फ्लाइट के इंतजार में चेयर पर बैठ गई और अपना बैग चेयर के नीचे ही रख दिया। 5 ही मिनट के बाद उस अहसास हुआ कि उसका जेवरों से भरा बैग गायब है। बैग न मिलने पर उसने शोर मचाया और सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर की पहचान

सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर की पहचान

डीसीपी (आईजीआई एयरपोर्ट) संजय भाटिया ने कहा कि- शिकायतकर्ता महिला श्रीनगर के फ्लाइट लेने के लिए सारी बोर्डिंग फॉर्मलिटीज पूरी कर चुकी थी। वेटिंग लेन की सीट पर बैठकर उन्होंने अपना जेवरों से भरा बैग चेयर के नीचे रख दिया था। अचानक उन्हें अहसास हुआ कि उनका सोने और हीरे को जेवरों से भरा बैग गायब है तो उसने पुलिस को खबर की। शिकायत के बाद सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस ने वहां का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि वीडियो एएसआई नरेश कुमार महिला का बैग उठा रहा था।

चोरी का सामान लेकर बैठने ही जा रहा था फ्लाइट में

चोरी का सामान लेकर बैठने ही जा रहा था फ्लाइट में

पुलिस को जब सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए नरेश कुमार की तस्वीर दिखी तो उसे ढूंढना शुरु किया गया। मालूम हुआ कि वह बागडोगरा की फ्लाइट में बैठने जा रहा है। नरेश को पकड़ा गया तो उसने चोरी की बात से साफ इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस को उसके पास से 15 लाख के जेवरों से भरा महिला का बैग मिल गया। एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शराब के नशे में था एएसआई नरेश कुमार

शराब के नशे में था एएसआई नरेश कुमार

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी आसानी से पैसा बनाना चाहता था जिसके लिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया। वहीं नरेश कुमार की चिकित्सीय जांच में भी पुष्टि हुई कि वह शराब के प्रभाव में था। नरेश कुमार ने बाद में पुलिस को बताया कि वह उम्मीद कर रहा था कि कोई भी उस पर चोरी का शक करे इससे पहले वह किसी तरह से फ्लाइट में बैठ जाए।

बता दें कि एयरपोर्ट पर चोरी की वारदातें आम होती जा रही हैं। हाल ही में एयर इंडिया के कैप्टन रोहित भसीन के खिलाफ आस्ट्रेलिया के रीजनल मैनेजर ने सिडनी एयरपोर्ट पर दुकान से सामान चोरी करने की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको निलंबित कर दिया गया। एयर इंडिया ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैप्टन रोहित भसीन को सस्पेंड कर दिया। कैप्टन रोहित भसीन क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पेरिस जा रही फ्लाइट से उतारे गए 26 यात्री, बताई ये वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+