जानिए भारत और दुनिया के बाकी सैनिक कैसा खाना खाते हैं
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक में सैनिकों के खान-पान पर दिया जाता है काफी ध्यान लेकिन भारत की असलियत काफी दुखद। दुनिया के बाकी देशों से काफी पीछे हैं भारत।
नई दिल्ली। पिछले दिनों बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान तेज बहादुर यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है। फेसबुक पर आए इस वीडियो में इस जवान ने बताया है कि कैसे बॉर्डर पर दिन-रात देश की रक्षा में लगे बीएसएफ के जवानों कम और खराब क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। फिलहाल तेज बहादुर यादव के आरोपों की जांच शुरू हो गई है।

बीएसएफ जवान ने खोली पोल
बीएसएफ के इस जवान ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। भारत में जहां सैनिकों को खाने में सब्जी के साथ चपाती और पूरी मिलती है। शांति के समय में भारत में सैनिकों को साधारण खाना दिया जाता है तो वहीं युद्ध के समय सैनिकों को एनर्जी ड्रिंक्स और एनर्जी बार दूसरे सप्लीमेंट्स के साथ दिए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में सैनिकों को खाने में क्या-क्या मिलता है।
अमेरिका
अमेरकिी सेना की वेबसाइट के मुताबिक सैनिकों को चिली/बीन्स, स्पैघैटी या फिर बीफ खिचड़ी, बार्बेक्यू सॉस में वेज बर्गर, चिकन फजिटा टॉरटिला, चावल, कॉर्न, ड्राई फ्रूट्स या फिर मसले हुए आलू, क्रैकर्स या ब्रेड, पीनट बटर, जेली या फिर चीज दिया जाता है। मिठाई में उन्हें कुकीज या फिर पाउंड केक और चॉकेलट पुडिंग दी जाती है। कॉफी, चाय के अलावा डेयरी शेक्स जैसे ड्रिंक्स उन्हें मिलते हैं। अमेरिका में हाल के दिनों में सैनिकों को पिज्जा देना भी शुरू किया गया है। अफगान युद्ध के समय अमेरिका के कई सैनिकों ने कहा था कि उन्हें अगर पिज्जा दिया जाए तो वह काफी खुश होंगे।
यूनाइेटड किंगडम
ब्रिटिश सैनिक को चिकन टिक्का मसाला और वेजिटेरियन पास्ता जैसी डिशेज सर्व की जाती हैं। इसके अलावा उन्हें पोर्क और बींस नाश्ते में मिलता है। साथ ही चाय और कॉफी भी उन्हें दी जाती है।
फ्रांस
फ्रेंच सैनिकों को क्रीम चॉकलेट पुडिंग, हिरन और बत्तख के मांस से बनी डिशेज और कॉफी और फ्लेवर्ड ड्रिंक पाउडर दिया जाता है।
जर्मनी
जर्मनी के सैनिकों को लिवर सॉसेज और राइ ब्रेड, जूस, आलू के साथ गुलाश (गुलाश मांस और सब्जी का बना हुआ एक तरीके का सूप और खिचड़ी होता है), चेरी और अखरोड का जैम दिया जाता है।
भारत
भारत में नाश्ते में पूरी दी जाती है जो नमक और मिर्च के साथ तैयार की जाती है। उन्हें आलू की सब्जी या फिर पेठा सब्जी दी जाती है। इसके अलावा उन्हें प्याज और हरी मिर्च दी जाती है। लंच और डिनर में रोटी, दाल और सब्जी होती है। मीट भी सैनिकों को दिया जाता है। जो सैनिक मीट नहीं खाता है उन्हें दूध दिया जाता है। उबले अंडे और अंडा करी भी उन्हें दी जाती है। फूड बार और सूप भी उन्हें दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications