खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव बर्खास्त
बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत करने वाले कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव को सस्पेंड किया गया। तेज बहादुर के जनवरी में आए वीडियो के बाद उनके खिलाफ जारी थी कोर्ट ऑफ इनक्वायरी।
नई दिल्ली। बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत करने वाले कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव को उनकी सर्विस से सस्पेंड कर दिया गया है। तेज बहादुर यादव ने जनवरी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने शिकायत की थी कि बीएसएफ के जवानों को खराब क्वालिटी का खाना सर्व किया जा रहा है। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्वायरी शुरू हुई थी। बुधवार को उन्हें बर्खास्त करने का फैसला किया गया है।

खुद के खिलाफ कही साजिश की बात
कुछ दिनों पहले ट्विटर से लेकर फेसबुक तक उनकी मौत की खबर वायरल हो गई थी। कुछ लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार बीएसएफ में खराब खाने की पोल खोलने वाले जवान तेज बहादुर की हत्या कर दी है। कुछ फोटो का एक कोलाज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें एक जवान के शव की फोटो थी और उसे तेज बहादुर बताया गया। हालांकि बाद में सामने आया कि यह पाकिस्तान का एजेंडा था। तेज बहादुर का एक और वीडियो कुछ दिनों पहले आया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने खिलाफ साजिश का दावा किया था। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से मांग की थी कि वह उनके मामले में इंसाफ करें।












Click it and Unblock the Notifications