BSF ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के फिरोजपुर जिले में अवैध रूप से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए भारत में प्रवेश के समय उसे गिरफ्तार किया। पाकिस्तानी नागरिक फिरोजपुर जिले के हजारा सिंह वाला गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।

जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार पाक नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। पीआरओ ने कहा कि पाक नागरिक अनजाने में सीमा पार कर गया था। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क किया और मामले पर विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद, 27 जून 2023 को शाम लगभग 5:10 बजे अनजाने में सीमा पार करने वाले गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। इसके अतिरिक्त, पीआरओ ने बयान दिया कि बीएसएफ अनजाने सीमा पार करने वालों से निपटने में हमेशा मानवीय दृष्टिकोण अपनाती है।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: 12 साल बाद हिंदुस्तान की सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलेगी पाक टीम, आखिरी बार 2011 में मिली थी शिकस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+