पाकिस्तान की तरफ से आ रहे घुसपैठिए को BSF ने कच्छ बॉर्डर पर दबोचा
कच्छ। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने बुधवार को गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान की तरफ से आ रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा है। यह व्यक्ति सीमा पर पिलर नंबर 1050 की तरफ से आ रहा था। बीएसएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पूछताछ में उसने अहम खुलासे किए हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसएफ ने जैसलमेर से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध को सम इलाके के दामोदरा गांव से गिरफ्तार किया गया है और इसका नाम अब्दुल रशीद बताया जा रहा है। रशीद रांची, झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संदिग्ध को पुलिस को सौंप दिया गया है।
जिसके बाद से पुलिस रशीद से पूछताछ कर रही है। सीमावर्ती इलाके में हाई अलर्ट के चलते संदिग्धों को पकड़ने की मुहीम जारी है। वहीं आर्मी और पुलिस के साथ साथ आम लोगों द्वारा भी सावधानी बरती जा रही है। आपको बता दें कि हाई अलर्ट के चलते सेना द्वारा जैसलमेर में वॉर म्यूजियम को भी क्लोज कर दिया है। साथ ही यहां पर्यटकों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। तनोट से आगे के क्षेत्र में भी आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है और सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications