तेलंगाना में रेवंत रेड्डी महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे साबित होंगे: केटी रामा राव
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी जल्द ही तेलंगाना के एकनाथ शिंदे बनकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी का का ही छोटा प्रारूप हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा एक साथ आ जाएंगी।
रेवंत रेड्डी की रगों में भाजपा का खून बहता है। केटीआर ने कहा कि जिस तरह से शिवसेना को विभाजित करके महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने उसी तरह से तेलंगाना में भी रेवंत रेड्डी खुद को कांग्रेस से अलग करके भाजपा के साथ हाथ मिला सकते हैं।

रेवंत रेड्डी के उस बयान की भी केटीआर ने आलोचना की है जिसमे उन्होंने कहा था कि वह बीआरएस को 100 मीटर नीचे गड्ढे में दफन कर देंगे। केटीआर ने पूछा है कि आखिर उन गारंटियों का क्या हुआ जो कांग्रेस ने चुनाव के दौरान लोगों को दी थी। सत्ता में आने के 100 दिन के बाद अपने वादों को पूरा करने का कांग्रेस ने वादा किया था। ऐसे में पहले कांग्रेस पार्टी को अपनी गारंटी को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए, बाद में बीआरएस को गड्ढे में गाड़ने के बारे में सोचना चाहिए।
केटीआर ने कहा कि आखिर आपको बीआरएस को गड्ढे में क्यों गाड़ना है। क्या तेलंगाना हासिल करने की खुशी में या फिर हमने कांग्रेस पार्टी से उसकी गारंटी को लेकर सवाल किया इसलिए। रामा राव ने कहा कि बीआरएस ने अपने सफर में रेवंत रेड्डी जैसे कई घमंडी नेताओं का सामना किया है।












Click it and Unblock the Notifications