बिट्रेन में बीआरएस नेता कविता बोलीं- तेलंगाना मॉडल आर्थिक आंकड़ों से कहीं अधिक लोगों के जीवन के सुधार के बारे
ऑक्फोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा बीआरएस एमएलसी कविता को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में "समावेशी विकास की खोज: तेलंगाना मॉडल" पर के कविता ने व्याख्या दिया। इस मौके पर बीआरएस नेता ने ऑक्सफोर्ड विवि में तेलंगाना मॉडल ने भारत के समावेशी और सतत विकास के लिए एक खाका पेश किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा तेलंगाना मॉडल केवल आर्थिक आंकड़े नहीं है, ये उससे कहीं अधिक है। ये राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के बारे में था
बिट्रेन में सोमवार को आयोजित इस व्याख्यान में एमएलसी कविता ने कहा राष्ट्र शासन के प्रति तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव के मानवीय दृष्टिकोण के कारण तेलंगाना में तीव्र और समावेशी विकास हुआ। आधुनिक चाणक्य से केसीआर से तुलना करते हुए बीआरएस एमएलसी कविता ने बताया कि केसीआर के शांतिपूर्ण दृष्टिकोण ने पहले जो भूमि बंजर पड़ी थी उसको उपजाऊ कृषि क्षेत्रों में बदल दिया।
उन्होंने अपने व्याख्यान में जोर देकर ये बात कही कि केसीआर शासित तेलंगाना शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। तेलंगाना जहां आंध्र प्रदेश से विभाजन से पहले जहां हमेशा अशांति रहती थी, उसके अलग राज्य का तेलंगाना को दर्जा मिलने के बाद केसीआर के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। । केसीआर सरकार ने कुशलतापूर्वक विकास और कल्याण को संतुलित किया है और कई क्षेत्रों में अत्यधि तरक्की की।
तेलंगाना अलग राज्य बने इसके लिए बीआरएस ने लंबी लड़ाई लड़ी। कविता ने बताया के केसीआर ने 2001 में तेलंगाना के लिए अपना अभियान शुरू किया। 14 वर्षों के संघर्ष के बाद 2014 में केसीआर का संघर्ष रंग लाया और तेलंगाना को एक अलग राज्य का दर्जा मिला।
कविता ने याद दिलाया जब आंध्र प्रदेश में तेलंगाना था तो तेलंगाना क्षेत्र के दस में से नौ जिलों को पिछड़ा माना जाता था। उनहोंने बताया केसीआर सरकार मे किसानों के विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। तेलंगाना अकेला राज्य हैं जहां पर 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।
उन्होंने विवि में अपने व्याख्यान में बताया कृषि, बिजली, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त निवेश के साथ तेलंगाना का राज्य बजट बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications