बीआरएस एमएलसी कविता ने लहराकर दिखाए मोबाइल फोन, ED ने किया था तोड़ने का दावा
Delhi Excise Policy Case: भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति को लेकर ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मीडिया को मोबाइल फोन दिखाया।

K Kavitha ED Interrogation: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ से पहले आज एक बेहद अहम दृश्य देखने को मिला, जिसमें भारत राष्ट्र समिति की नेता और तेलंगाना की एमएलसी के कविता ने मीडिया और समर्थकों के बीच अपना मोबाइल फोन लहराया और ईडी को जवाब दिया। दरअसल, ईडी ने मोबाइल फोन नष्ट होने का दावा किया था। हालांकि, अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता जब तक की जांच पूरी न हो जाए। बता दें कि बीआरएस एमएलसी के कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं और आज तीसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं।
बता दें कि इससे पहले के कविता (K Kavitha) ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र भी लिखा। पत्र में कहा कि एजेंसी ने नवंबर 2022 में ही खबर लीक कर दी कि मैंने सभी फोन नष्ट कर दिए हैं, जबकि मुझे पूछताछ के लिए मार्च 2023 में बुलाया गया। मैंने जो फोन प्रयोग किए वो सभी आपके सामने जमा कर रही हूं। मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया गया।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता (K Kavitha) से कल यानी सोमवार को भी करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। ईडी ने कविता को आज (21 मार्च) फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ करीब तीन घंटों से जारी है। ये तीसरी बार है, जब ईडी इस मामले में के कविता से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications