एग्जिट पोल में पिछड़ी बीआरएस को अभी भी डबल सपोर्ट, किंगमेकर बन सकते हैं ओवैसी!
पांच राज्यों की वोटिंग खत्म होने के बाद कल शाम टीवी चैनलों और एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल में सबसे अधिक चौंकाने वाले नतीजे तेलंगाना से देखने को मिले हैं।
30 नवबंर को जारी किए गए अधिकतर एग्जिट पोल ने तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलते हुए दिखाया गया है। वहीं केसीआर की पार्टी बीआरएस को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। तेलंगाना को लेकर सभी एग्जिट पोल ने कांग्रेस की सीटें 60 के पास दिखाई हैं। वहीं बीआऱएस किसी भी एग्जिट पोल में 60 के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

असली स्थिति 3 दिसंबर को ही सामने आ पाएगी। कुछ जानकार मान रहे हैं कि, अगर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है। तो ऐसे में बीआरएस को राज्य में डबल सपोर्ट मिल सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। एग्जिट पोल में एआईएमआईएम को सूबे में 6 से 8 सीटें तक मिल सकती हैं।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि, अगर राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो राज्य में फिर गठबंधन की सरकार होगी। एग्जिट पोल में पिछड़ी बीआरएस को ओवैसी और बीजेपी के साथ मिल सकता है। इस गठबंधन की सरकार में जहां औवेसी सरकार में शामिल हो सकते हैं तो वहीं बीजेपी बाहर रहकर के चंद्रशेखर राव को समर्थन दे सकती है।
बता दें कि, पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी इस बात पर जोर देते नजर आए थे, कि बीआरएस और बीजेपी साथ मिल हुए हैं। यहीं नहीं पीएम मोदी ने भी अपने भाषणों में दावा किया था कि, केसीआर बीजेपी के साथ आना चाह रहे थे, लेकिन हम लोगों ने उन्हें मना कर दिया। इस विधानसभा चुनाव के दौरान ओवैसी लगातार कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं। वहीं दूसरी ओऱ चुनाव से पहले कई बार वे दबे मुंह केसीआर की तारीफ कर चुके हैं।
क्या कहते हैं तेलंगाना के एग्जिट पोल:
- एबीपी-सी वोटर - बीआरएस को 38-54 सीटें, कांग्रेस को 49-65 सीटें, भाजपा को 5-13 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दी हैं।
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स - यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।
- रिपब्लिक- पी मार्क ने एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-51 सीटें, कांग्रेस को 58-71 सीटें, भाजपा को 2-6 सीटें और अन्य को 6-9 सीटें दी हैं।
- जन की बात- कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। केसीआर की पार्टी को 40-55 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं।
- टीवी 9- पोलस्ट्रैट ने अनुमान में बीआरएस को 48-58 सीटें, कांग्रेस को 49-56 सीटें, भाजपा को 5-10 सीटें और अन्य को 6-8 सीटें दी हैं।
- टाइम्स नाऊ- ईटीजी ने एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें, कांग्रेस को 60-70 सीटें, भाजपा को 6-8 सीटें और अन्य को 5-7 सीटें दी हैं।
- रिपब्लिक- मैट्रिज के अनुसार, यहां कांग्रेस को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 46-56 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 4-9 और अन्य को 5-8 सीटें मिल सकती हैं।
- न्यूज 24- टुडेज चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में बीआरएस को 33 सीटें, कांग्रेस को 71 सीटें, भाजपा को 7 सीटें और अन्य को 8 सीटें दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications