बीआरएस ने कांग्रेस को बताया किसान विरोधी, केसीआर बोले- तेलंगाना में छीनी गईं जमीनें
बीआरएस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रायथु बंधु की तर्ज पर किसानों को वित्तीय सहायता देने का झूठा वादा कर रही है। केसीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगना में किसानों की विरोधी रही है। बीआरएस नेता ने दावा किया कि अपने वादों के जरिए कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
नगांव और भोंगिर में प्रजा आशीर्वाद सभा की सार्वजनिक बैठकों में विशाल सभा को संबोधित करते सीएम केसीआर ने बीआरएस सरकार की उपबल्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना की प्रगति पर है। कई क्षेत्रों तेलंगाना भारत के अन्य राज्यों को मुकाबले काफी आगे निकल गया है।

सीएम ने कहा कि तेलंगाना अलग राज्य बनने से पहले यहां बिजली की कमी थी और बार-बार कटौती की जाती थी। राज्य में इसके अलावा पानी की कमी, आर्थिक अस्थिरता समेत कई प्रमुख चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों और बीआरएस के प्रयासों से राज्य के विकास के मार्ग पर काफी आगे बढ़ चुका है। कई मोर्चों पर तो तेलंगाना सरकार की योजनाएं अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गईं।
वहीं उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल को याद करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों के वक्त किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा थी। कृषि के लिए केवल तीन-चार घंटे बिजली दी जाती थी। सीठएम ने रायथु बंधु परियोजना का भी जिक्र किया। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए केसीआर ने कहा, "अगर किरायेदार हर फसल के मौसम में बदलते रहेंगे, तो राज्य सरकार के लिए उनकी पहचान करना और वित्तीय सहायता प्रदान करना एक बोझिल काम होगा। इसके अलावा, अगर कोई इन जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करता है तो इससे कानूनी समस्याएं पैदा हो सकती हैं और यह अंततः किसानों के हितों के लिए हानिकारक साबित होगा और साथ ही भूमि अधिकारों को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाएगी।"
मुख्यमंत्री ने धरणी पोर्टल को लेकर कहा कि इस सुविधा के जरिए भूमि पंजीकरण में क्रांति आई। जमीनों से जुड़ी जटिल प्रक्रिया अब सरल और सुरक्षित बन चुकी है। सीएम ने कहा, "भूमि रिकॉर्ड में बदलाव करने की शक्ति अब भूस्वामियों के पास है। बीआरएस का उद्देश्य उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना और उनके हितों की रक्षा करना है।"
प्रजा आशीर्वाद सभा में सीएम ने कहा कि सफेद राशन कार्ड धारकों के लिए जीवन बीमा कवरेज लागू करने, 400 रुपये में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति करने, आसरा पेंशन को 6,000 रुपये तक बढ़ाने और रायथु बंधु सहायता को चरणबद्ध तरीके से 16,000 रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष तक बढ़ाने की पार्टी की योजना है। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने अब तक वही वादे किए जिसे पांच साल में पूरा करके दिखाया।
तेलंगाना में कांग्रेस- बीआरएस का कड़ा मुकाबला, 2024 की तय होगी दिशाॉ












Click it and Unblock the Notifications