वोटिंग सेंटर पर भिड़े BRS, BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता, कोंडल रेड्डी को बूथ पर जाने से रोका
Telangana Elections: तेलंगाना में आज विधानसभा के सभी सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस भी अपनी जीत का दावा कर रही है। इसी बीच जनगांव के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। तीनों पार्टी के कार्यकर्ता जनगांव वोटिंग सेंटर पर आपस में मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो ANI ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। वीडियो में तीनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ भीड़े दिख रहे हैं। पुलिस सभी को अलग करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस झड़प में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने किसी तरह सभी कार्यकर्ताओं को शांत कराया और स्थिति पर काबू पाया।

#WATCH | Telangana Elections | A scuffle broke out between groups of workers of Congress, BJP and BRS at a polling station in Jangaon. The situation was brought under control with Police intervention. pic.twitter.com/TjT8hgqMhc
— ANI (@ANI) November 30, 2023
दूसरी ओर, बीआरएस कार्यकर्ताओं ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के उम्मीदवार रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी (Kondal Reddy) को कामारेड्डी (Kamareddy) में मतदान केंद्र पर जाने से रोक दिया। बीआरएस कार्यकर्ताओं का कहना था की कोंडल रेड्डी वहां के मतदाता नहीं हैं। इस कारण वोटिंग सेण्टर पर जाने के लिए वो अधिकृत नहीं हैं।
एक बीआरएस कार्यकर्ता का कहना है कि कोंडल रेड्डी 20 लोगों को लेकर फर्जी पास के साथ घूम रहे हैं। वो रिटर्निंग ऑफिसर से बात भी कर रहे हैं।
#WATCH | Telangana Elections | BRS workers stopped state Congress president-party candidate Revanth Reddy's brother Kondal Reddy from visiting the polling booth in Kamareddy on grounds that he is not a voter here and is not authorised to visit.
— ANI (@ANI) November 30, 2023
A BRS worker says, "...Kondal… pic.twitter.com/ITvBN4jcTr
इस पुरे मामले पर कोंडल रेड्डी का कहना है कि बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की। जब वो बूथ पर गए तक बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें और उनकी गाड़ी को रोक दिया।
#WATCH | Kondal Reddy says, "...I am a general agent, I went to the booth but the BRS workers stopped me and my vehicle. They tried to attack. Congress workers are with me. Their (BRS) vehicles had been following my car for the last 2-3 hours in a bid to stop me. I have been… pic.twitter.com/YkWf49SDl2
— ANI (@ANI) November 30, 2023
तेलंगाना में आज विधानसभा के सभी 119 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चूका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरूआती दो घंटों में लगभग 7.78 फीसदी वोटिंग हुई है। इस विधानसभा चुनाव में करीब 2300 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्यमंत्री केसीआर (KCR) की नजर जहां लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी करने पर है। तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी किसी तरह से उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।
यह देखें: Telangana Chunav LIVE: जनगांव में भिड़े कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के कार्यकर्ता












Click it and Unblock the Notifications