तेलंगाना चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस ने किए ढेर सारे वादे, उन्‍हें कैसे करेंगी फाइनेंस?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस वोटरों से किए जाने वादों की जंग लड़ने में जुटे हुए हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में वोटरों से बड़े-बड़े वादे किए हैं। वहीं भाजपा ने तेलंगाना के लोगों से मामूली चुनावी वादे किए हैं। तेलंगाना में कांग्रेस अपनी बड़ी प्रतिद्वंदी पार्टी बीआरएस से एक कदम आगे दिख रही है। बीआरएस और कांग्रेस ने वोटरों से बड़े-बड़े वादे तो कर दिए हैं लेकिन इन महत्वाकांक्षी वादों के कार्यान्वयन से राज्य के खजाने पर वित्तीय बोझ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

brs congress

बता दें कांग्रेस का राज्य के वित्त पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला प्रमुख वादा अंशदायी पेंशन योजना (सीपीएस) को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से बदलना है। वहीं कांग्रेस ने इस योजना को दावा किया है कि वो कांग्रेस शासित राज्‍यों में इसे लागू कर चुकी है।

जानकारों का मानना है कि बिना वित्‍तपोषित वेतन इनडेक्‍स से जुड़ी पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) राज्‍य के लिए वित्तीय आपदा होगी। जिसका असर 2035 में महसूस किया जाएगा जब 2004 के बाद भर्ती किए गए लोग सर्विस से रिटायर होने लगेंगे। ओपीएस के साथ, 2050 तक वेतन, पेंशन और ब्याज पर प्रतिबद्ध खर्च राज्यों के अपने संसाधनों का लगभग 300 प्रतिशत होगा।

पूर्व आईएएस अधिकारी और लोक सत्ता के संस्थापक-अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने एक्स मंच पर कहा ओपीएस सबसे बड़ा खतरा है, जो भारत की साख, वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए खतरा है।

कांग्रेस के ओपीएस के वादे के कारण तेलंगाना राज्‍य पर संभावित हानिकारक प्रभाव दिखा रहा है। पेंशन भुगतान पर लगभग 50 प्रतिशत के अतिरिक्त बोझ होने का अनुमान है। कांग्रेस ने जो 70 वादें किए है उसके लिए भी अतिरिक्‍त धन की आवश्‍यकता होगी।

वहीं कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए दस साल से सत्‍ता पर काबिज बीआरएस ने आसरा पेंशन, रायथु बंधु राशि में वृद्धि करने का ऐलान किया है। तेलंगाना ने बीआरएस ने अगले पांच वर्षों में पेंशन को धीरे-धीरे 2,016 रुपये से बढ़ाकर 5,016 रुपये करने का वादा किया है।

2023-2024 के बजट में, बीआरएस सरकार ने आसरा पेंशन के लिए 12,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जिसमें पेंशन को 150 प्रतिशनत बढ़ाने का वादा किया गया था, इसके लिए आने वाले पांच सालों के लिए अकेले पेंशन के लिए 30,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+