Brij Bhushan Sharan Singh: पहलवानों की शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 12 मई को सुनवाई
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली की कोर्ट में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गुहार लगाई है, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। दरअसल पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पहलवानों की इसी शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट इस मामले की सुनवाई 12 मई को करेगी।
इस बीच ओलंपिक पदक विजेता साक्षी पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह को चुनौती दी है कि वह अपना नार्को टेस्ट कराएं और खुद को बेगुनाह साबित करे। दरअसल बृजभूषण शरण सिंह लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं, ऐसे में वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, अगर मैं ऐसा करता हूं तो लोग मुजे अपराधी समझेंगे।
बृजभूषण ने अपनी बात को सोशल के जरिए रखते हुए कहा कि मैंने कुश्ती के लिए अपना सबकुछ लुटा दिया। खुद की जेब से 30 करोड़ रुपए खर्च किए। मैं विदेश में मेडल लाने वाले पहलनवानों को खुद की जेब से डॉलर दिया था।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन लोगों ने मुझसे डॉलर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जब भी जांच रिपोर्ट सामने आए तो मेरे चाचा-ताऊ मेरी बात मानो कहीं पछताना ना पड़े।
यही नहीं बृजभूषण शहण सिंह ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ एक भी गुनाह साबित होता है तो मैं फांसी पर लटक जाउंगा। इन लोगों के पास मेरे खिलाफ कोई फोटो या वीडियो नहीं है, मैंने इन लोगों को कभी फोन तक नहीं किया। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।












Click it and Unblock the Notifications