नवविवाहिता पत्नी ने पति के हाथ पर देखा गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू, जमकर की पिटाई
कोयंबटूर। तमिलनाडु में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक नवविवाहिता ने अपने पति की बीच सड़क पिटाई करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस घटना को देखा तो वो आश्चर्य में पड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पत्नी इस तरह से अपने पति की ही पिटाई करने लगी। हर कोई ये जानना चाहता था कि महज पांच दिन पहले आई पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया। ये सबकुछ हुआ एक टैटू की वजह से। आखिर क्या था पूरा मामला बताते हैं आगे...

बस स्टॉप पर पत्नी ने की पति की पिटाई
ये पूरा घटनाक्रम तमिलनाडु के कोयंबटूर का है। दरअसल किनाथुकडावू की रहने वाली 22 साल की एक महिला की शादी पांच दिन पहले ही 20 साल के एक शख्स से हुई थी। बुधवार शाम को ये नवविवाहिता अपने पति के साथ साईबाबा कॉलोनी के बस स्टॉप पर बैठी थी। इस समय तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक ही वहां का माहौल बदल गया।

पति की बांह पर दूसरी लड़की के नाम का टैटू देखकर हुई नाराज
हुआ यूं कि महिला की नजर अपने पति की बांह पर पड़ी। उस पर उसने एक लड़की के नाम का टैटू बना था। महिला ने जैसे ही लड़की का नाम अपने पति की बांह पर देखा तो उसका रोमांटिक मूड अचानक ही गुस्से में बदल गया। तुरंत ही इस महिला ने अपने पति पर चिल्लान शुरू कर दिया। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद महिला ने बस स्टॉप पर ही पति की पिटाई भी शुरू कर दी। पति ने खुद को बचाने के लिए भागने की भी कोशिश की लेकिन महिला ने फिर से पति की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बस स्टॉप पर हंगामा मच गया, लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

थाने तक पहुंच गया मामला
हंगामा बढ़ने पर कुछ लोगों ने पति-पत्नी के बीच-बचाव की कोशिश की और उन्हें साईंबाबा कॉलोनी पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने पूरे मामले को सुना और पति-पत्नी को इस तरह से लोगों के सामने झगड़ने से मना किया। उन्होंने पत्नी से किनाथुकडावू पुलिस में जाने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की यह दूसरी शादी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले पति से अलग होने के बाद महिला ने ये प्रेम-विवाह किया था।












Click it and Unblock the Notifications