दूल्हे और उसके दोस्तों ने की बदतमीजी, तो दुल्हन ने स्टेज पर ही तोड़ी शादी
गाजियाबाद के मुरादनगर में एक दुल्हन ने मंडप पर ही अपनी शादी तोड़ दी। दूल्हे और उसके दोस्त स्टेज पर दुल्हन से बदतमीजी करने लगे, जिसके बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और सभी बारातियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा काटा।
Recommended Video


नई दिल्ली। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक दुल्हन ने मंडप पर ही अपनी शादी तोड़ दी। दूल्हे और उसके दोस्त स्टेज पर दुल्हन से बदतमीजी करने लगे, जिसके बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और सभी बारातियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा काटा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में दूल्हे और परिवार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जिसके बाद दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

सब कुछ ठीक चल रहा था तभी...
मुरादनगर में सोमवार रात शादी समारोह हिंसक हो गया। गंगा कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स से अपनी बेटी की शादी गौतमबुद्ध नगर के पवन शर्मा से तय की थी। दोनों की शादी सोमवार को आयुध निर्माणी के जूनियर क्लब में होनी थी। रात को दूल्हा बारातियों संग बारात लेकर चौखट पर पहुंचा। सब-कुछ एकदम ठीक चल रहा था लेकिन जयमाला के वक्त ऐसा कुछ हो गया जिससे दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला लिया।

शराब के नशे में दूल्हन से की छेड़छाड़
जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए थे तभी दूल्हे के कुछ दोस्त उनके साथ फोटो खिंचवाने आए। शराब के नशे में चूर इन दोस्तों ने फोटो खिंचवाते समय दुल्हन के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब दुल्हन ने इसकी शिकायत दूल्हे पवन से की तो उसने गाली देते हुए उसे चुप रहने को कहा। लड़की का ये भी आरोप है कि तब दूल्हे ने भी शराब पी रखी थी।

दूल्हे ने दी दुल्हन की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
जब दूल्हे ने दुल्हन की बात नहीं सुनी तो उसने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की। इससे दूल्हा भड़क गया और उसने दुल्हन को धमकी दी कि तुम्हारा अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दूंगा। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा काटा। मंगलवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां भी हंगामा काटा।

पुलिस थाने में दुल्हन पक्ष ने काटा जमकर हंगामा
दुल्हन पक्ष के लोग हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के साथ पुलिस थाने पहुंचे। दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दूल्हे और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो दूल्हे पक्ष को बचाने की कोशिश कर रही है और हल्की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दुल्हन पक्ष के हंगामा करने पर पुलिस ने धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications