BRICS Summit 2026 की तैयारी शुरू! एस.जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो और वेबसाइट,भारत के लिए क्यों खास है यह सम्मेलन
BRICS Summit 2026: भारत साल 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इस सम्मेलन के लिए 13 जनवरी को BRICS 2026 का आधिकारिक लोगो और वेबसाइट लॉन्च कर दी। इस खास मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद रहे और उन्होंने भारत की BRICS प्रेसीडेंसी के विजन और प्राथमिकताओं को विस्तार से सामने रखा।
जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान BRICS को केवल एक बहुपक्षीय मंच तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि सदस्य देशों की सामूहिक क्षमताओं को जोड़कर वैश्विक कल्याण, आर्थिक संतुलन और समावेशी विकास के लिए ठोस परिणाम देने पर जोर देगा। आइए जानते हैं इस बार भारत की मेजबावी में क्या खास होने वाला है, ब्रीक्स सम्मेलन 2026 की थीम क्या है...

BRICS Summit की मेजबानी करेगा भारत
भारत वर्ष 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए कूटनीतिक और वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, BRICS 2026 की मेजबानी से भारत को वैश्विक नेतृत्व के रूप में अपनी भूमिका और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स अब केवल आर्थिक सहयोग का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं की सामूहिक और प्रभावशाली आवाज बन चुका है। यह समूह वैश्विक शासन व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत, संतुलित और समावेशी बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक हालात में BRICS की भूमिका और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई हैं, और भारत अपनी अध्यक्षता में इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगा।
BRICS 2026 का थीम क्या है?
जयशंकर ने बताया कि BRICS 2026 का आधिकारिक थीम है- क्षमताओं को बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और सभी के लाभ के लिए सतत विकास सुनिश्चित करना। यह थीम इस बात को दर्शाती है कि BRICS भविष्य की चुनौतियों का समाधान सहयोग, तकनीक और नवाचार के जरिए करना चाहता है। आज लॉन्च किया गया लोगो भी इसी सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संतुलित समन्वय नजर आता है।
BRICS Logo Launch: क्या है इसकी खासियत
नया BRICS लोगो भारत की सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक दृष्टिकोण दोनों को दर्शाता है। लोगो कमल से प्रेरित है, जो गहरी जड़ों, स्थायित्व और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना जाता है जिसकी पंखुड़ियों में सभी BRICS सदस्य देशों के झंडे का रंग शामिल हैं।
यह एकता, विविधता और साझा उद्देश्य की भावना को दर्शाता है। लोगो के केंद्र में बना 'नमस्ते' का प्रतीक आपसी सम्मान, सहयोग और साझेदारी का संदेश देता है। अधिकारियों के मुताबिक, यह लोगो जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें सामूहिक विकास, परस्पर सम्मान और सहयोग को प्राथमिकता दी गई है।
BRICS 2026 की टैगलाइन और भारत की चार प्रमुख प्राथमिकताएं
BRICS 2026 के लोगो के साथ जो टैगलाइन रखी गई है, वह है- "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण"
- बता दें कि भारत की BRICS अध्यक्षता की चार मुख्य प्राथमिकताएं होंगी:
- Resilience (लचीलापन) - वैश्विक संकटों से निपटने की क्षमता
- Innovation (नवाचार) - तकनीक और नए समाधानों को बढ़ावा
- Cooperation (सहयोग) - सदस्य देशों के बीच मजबूत साझेदारी
- Sustainability (स्थिरता) - दीर्घकालिक और पर्यावरण-संवेदनशील विकास
जयशंकर ने कहा कि वर्ष 2026 में BRICS अपनी 20वीं वर्षगांठ भी मनाएगा, ऐसे में भारत की अध्यक्षता ऐतिहासिक और बेहद अहम होगी। लोगो के साथ-साथ BRICS इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जो भारत की अध्यक्षता के दौरान एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी।
इस वेबसाइट पर BRICS से जुड़ी बैठकों की जानकारी, प्रमुख पहल और एजेंडा और लिए गए फैसले और उनके परिणाम उपलब्ध होंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, सदस्य देशों के बीच संवाद मजबूत होगा और सूचनाओं का समय पर प्रसार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
BRICS में कौन-कौन से देश शामिल हैं? क्या है इसकी ताकत
BRICS समूह में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका प्रमुख सदस्य हैं। हाल के वर्षों में इस समूह का विस्तार हुआ है और कई नए देश मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात 1 जनवरी 2024 से पूर्ण सदस्य बन।
जिससे इसका वैश्विक प्रभाव और बढ़ गया है। इंडोनेशिया - जनवरी 2025 से पूर्ण सदस्य बना इसके अलावा बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के रूप में शामिल किया गया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार- BRICS देश दुनिया की लगभग 49.5% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैश्विक GDP का करीब 40% और वैश्विक व्यापार का लगभग 26% ये आंकड़े BRICS को दुनिया के सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय मंचों में से एक बनाते हैं।
BRICS की शुरुआत कैसे हुई?
2001 में गोल्डमैन सैक्स ने अपने चर्चित पेपर "The World Needs Better Economic BRICs" में पहली बार BRIC शब्द का इस्तेमाल किया। 2006 में G8 आउटरीच सम्मेलन के दौरान रूस, भारत और चीन के नेताओं की बैठक हुई। 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में पहला BRIC शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ और 2011 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद यह BRICS बना
भारत की अध्यक्षता से क्या उम्मीदें हैं?
पिछले कुछ वर्षों में BRICS व्यापार, निवेश, तकनीक और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग का मजबूत मंच बन चुका है। 2026 में भारत के नेतृत्व में यह समूह वैश्विक आर्थिक असंतुलन पर सशक्त आवाज उठाएगा और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों को मजबूती देगा। बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की दिशा में पहल करेगा।
BRICS 2026 का लोगो और आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होना भारत की अध्यक्षता की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता" के मूल मंत्र के साथ भारत इस वैश्विक मंच को नई दिशा देने की तैयारी में है। 2026 में BRICS न केवल अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाएगा, बल्कि भारत के नेतृत्व में इसकी वैश्विक भूमिका और प्रभाव और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
-
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Strait of Hormuz पर अब ईरान वसूलेगा टोल टैक्स? किसका है इस पर असली हक, क्या होगा दुनिया की जेब पर असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications