BRICS 2016: हमारे पड़ोस में है आतंकवाद की जन्मभूमि: पीएम मोदी
गोवा। आज ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन है। ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हुए पीएम मोदी ने जमकर पाकिस्तान पर हमला बोला, हालांकि उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि इस समय आतंकवाद हर देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है लेकिन विडंबना यह है कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से पूरा पश्चिम एशिया, यूरोप और साउथ एशिया प्रभावित है। ब्रिक्स दिशा देने में अहम रोल निभा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications