Breaking LIVE: पीएम मोदी बोले- आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी

Breaking News Live Updates : पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन की सिफारिश को मंजूरी मिल गई है। दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम भी नहीं ले रहे है तो वहीं दक्षिण में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु में आज भी रेड अलर्ट है और यहां के कुछ जिलों में बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बिहार में आरक्षण संशोधन विधेयक पास हो गया है, जिसके बाद आरक्षण का दायर 50 से बढ़कर 65 फीसदी हो गया है।

Breaking Live Updates

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट...

LIVE Feed
Nov 09, 2023, 8:18 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...यहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए PFI जैसे आतंकवादी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं। आतंकियों से हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। क्या हम राजस्थान को बर्बाद होने देंगे? राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं, अगर यहां कांग्रेस की सरकार रही तो ये और बढ़ेगा....''
Nov 09, 2023, 6:07 PM IST

दो बांग्लादेशी रोहिंग्या गिरफ्तार

झारखंड एटीएस ने दो आईएसआईएस के आतंकियों को पकड़ा था, जिसके बाद अब यूपी एटीएस ने दो बांग्लादेशी रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।
Nov 09, 2023, 5:29 PM IST

कांग्रेस सांसद परनीत कौर की तारीफ

एथिक्स पैनल की वोटिंग को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा, ''पंजाब हमेशा भारत के सम्मान और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा रहा है। आज एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया।''
Nov 09, 2023, 5:28 PM IST

महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन की सिफारिश

महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन की सिफारिश की गई है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर 'कैश फॉर क्वेरी' के आरोप पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस सांसद परनीत कौर उन छह सांसदों में से एक हैं जिन्होंने इस मसौदे का समर्थन किया।
Nov 09, 2023, 4:33 PM IST

पानी-पानी कोयंबटूर

तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण कोयंबटूर के कई हिस्सों में सड़कों और घरों में जलभराव देखने को मिल रहा है।
Nov 09, 2023, 4:32 PM IST

आचार समिति की बैठक शुरू

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप के मामले में दिल्ली में संसदीय आचार समिति की बैठक शुरू हो गई।
Nov 09, 2023, 3:45 PM IST

चुनावी रैली के दौरान वाहन से गिरे केटीआर

तेलंगाना: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव निजामाबाद जिले के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक वाहन से गिर गए।
Nov 09, 2023, 3:44 PM IST

बिहार: आरक्षण संशोधन विधेयक पारित

बिहार में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण बढ़ाने वाला आरक्षण संशोधन विधेयक राज्य विधानसभा में पारित हो गया है। बिहार में कुल 65 फीसदी आरक्षण मिलने लगेगा. इसके अलावा EWS का 10% आरक्षण अलग रहेगा।
Nov 09, 2023, 2:06 PM IST

अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज

गुजरात हाई कोर्ट ने पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री का खुलासा ना करने के खिलाफ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की समीक्षा याचिका खारिज कर दी।
Nov 09, 2023, 2:04 PM IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बयान

अपने खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष को मेरे पिछले पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन फिर भी मैं इसे रिकॉर्ड पर रख रही हूं।"
Nov 09, 2023, 1:49 PM IST

BRS MLC कविता का अलग अंदाज

तेलंगाना में अपनी पार्टी के विधायक शकील के नामांकन में शामिल होने के लिए स्कूटर पर पीछे बैठकर नॉमिनेशन सेंटर पहुंची बीआरएस की एमएलसी के कविता, भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निकाला ये आइडिया
Nov 09, 2023, 1:28 PM IST

गोपाल राय ने की बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से ली प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी
Nov 09, 2023, 12:32 PM IST

आशुतोष टंडन का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ ‘गोपालजी’ का निधन, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी
Nov 09, 2023, 11:31 AM IST
बिहार

बिहार विधानसभा में हंगामा

बिहार विधानसभा में हंगामा, दोपहर 2 बजे तक सदन स्थगित।
Nov 09, 2023, 11:00 AM IST
महाराष्ट्र

आपको अपना इस्तीफा देना चाहिए...

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर अमरावती सांसद नवनीत राणा का कहना है, "आपको बिहार की महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करनी चाहिए, हमें आपकी माफी नहीं चाहिए, आपको अपना इस्तीफा देना चाहिए..."
Nov 09, 2023, 10:38 AM IST
दिल्ली

स्थापना दिवस पर बधाई

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है। प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस प्रदेश के मेरे सभी परिवारजन अत्यंत परिश्रमी होने के साथ-साथ बेहद पराक्रमी भी हैं। आज राज्य के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
Nov 09, 2023, 10:13 AM IST
दिल्ली

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
Nov 09, 2023, 10:12 AM IST
उत्तर प्रदेश

बैठक एतिहासिक होगी

आज अयोध्या में यूपी की कैबिनेट बैठक एतिहासिक होने जा रही है: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
Nov 09, 2023, 9:05 AM IST

नीमच और बड़वानी में पीएम की रैली

मध्य प्रदेश में चुनाव 17 नवंबर को है। PM मोदी आज मध्य प्रदेश के नीमच और बड़वानी में करेंगे चुनावी रैली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+