Live Updates: : छठ के मौके पर दिल्ली के घाटों पर पहुंचे केजरीवाल

Breaking News Live Updates : PM मोदी आज राजस्थान के झुंझुनू में जनसभा कर रहे हैं तो वहीं आज छठपर्व का तीसरा दिन है और आज सूरज भगवान को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। पीएम मोदी आज वर्ल्ड कप फाइनल देखने अहमदाबाद भी जाएंगे।

 Live Updates

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Nov 19, 2023, 6:46 PM IST

मोहम्मद शमी के घर पर लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के आवास पर लोगों ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखा।
Nov 19, 2023, 6:45 PM IST

छठ घाटों पर पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी के लक्ष्मीबाई नगर, पूर्वी किदवई नगर और कालीबाड़ी इलाकों में छठ घाटों पर पहुंचे।
Nov 19, 2023, 6:24 PM IST

'गेंदबाज अच्छी गेंदबाज़ी करेंगे और भारत जीतेगा'

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "241 रनों का लक्ष्य अच्छा लक्ष्य है। हमें उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज़ अच्छी गेंदबाज़ी करेंगे और भारत जीतेगा।"
Nov 19, 2023, 5:45 PM IST

युवा पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए- टीएस सिंह देव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सीएम के चेहरे को लेकर अपने बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का कहना है, ''...मैंने कहा था कि युवा पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए... सीएम कौन बनेगा इसका फैसला हाईकमान करेगा.''
Nov 19, 2023, 5:38 PM IST

स्टेडियम में पीएम मोदी

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला रवाना हो गया है। अब से थोड़ी देर में मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री।
Nov 19, 2023, 5:34 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री पहुंचे मोदी स्टेडियम

वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। वह यहां भारत Vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखेंगे।
Nov 19, 2023, 4:38 PM IST

''मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं'

गुजरात: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन कर मैदान में घुसने वाले शख्स ने कहा, "मेरा नाम जॉन है...मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं।" .."
Nov 19, 2023, 4:34 PM IST

रायपुर में मैच देख रहे भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला देख रहे हैं।
Nov 19, 2023, 4:32 PM IST

मैदान में घुसने वाले शख्स को पुलिस स्टेशन लाया

गुजरात: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान मैदान में घुसने वाले शख्स को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया
Nov 19, 2023, 3:55 PM IST

विश्व कप 2023 फाइनल , अहमदाबाद में सुरक्षा में चूक

आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल मैच भारत Vs ऑस्ट्रेलिया के दौरान अहमदाबाद में सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। एक दर्शक मैदान में घुसा गया। युवक फिलीस्तीन समर्थक था, जो कि अंदर जाकर कोहली के पास चला गया।
Nov 19, 2023, 3:53 PM IST

सुरंग हादसे में 22 मीटर तक टीम ने बनाई पहुंच

उत्तराखंड: उत्तरकाशी टनल हादसे पर राज्य आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा, "हम ऑगर मशीन की मदद से 900 मिमी व्यास का पाइप डाल रहे हैं। हम 22 मीटर तक पहुंच चुके हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भोजन और अन्य आवश्यक सामान भेजने के लिए एक लाइफलाइन पाइप है। हम इसके ऊपर एक और पाइप डाल रहे हैं क्योंकि वहां मलबा कम था। वहां हम 42 मीटर तक चले गए हैं और कुछ मीटर ही बचे हैं। जब वह तैयार हो जाएगा तो हमारे पास लाइफ सपोर्ट के लिए एक और पाइप होगा..."
Nov 19, 2023, 2:58 PM IST

मोहम्मद शमी के गांव का हाल

उत्तर प्रदेश: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव अमरोहा में लोग पेड़ों पर चढ़ कर मैच देखते दिखे।
Nov 19, 2023, 2:57 PM IST

अमित शाह की टीम इंडिया को शुभकामनाएं

World Cup: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "हमारी टीम ने विश्व कप के सभी मैचों में जीत के असाधारण रिकॉर्ड बनाए हैं। दुनिया भर के 140 करोड़ नागरिक और क्रिकेट प्रशंसक उनके समर्थन में खड़े हैं। टीम को मेरी शुभकामनाएं। जाओ विश्व कप जीतो।" "
Nov 19, 2023, 2:43 PM IST

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

राजस्थान चुनाव: दौसा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आज नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है केवल गरीब है। लड़ाने के समय एकदम ओबीसी, दलित सब पैदा हो जाते हैं। ये उनकी विचारधारा है। इसलिए मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक चला हूं।"
Nov 19, 2023, 2:42 PM IST

कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया- मोदी

राजस्थान: झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया...ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे...जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?"
Nov 19, 2023, 2:40 PM IST

5 दिनों तक मुफ्त यात्रा, ऑटो ड्राइवर का ऐलान

चंडीगढ़ में एक ऑटो ड्राइवर ने कहा कि भारत के World Cup जीतने के बाद वह 5 दिनों तक लोगों को मुफ्त यात्रा कराएगा। ऑटो चालक अनिल कुमार ने बताया, "हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं 5 दिनों के लिए मुफ्त सवारी की पेशकश करूंगा। भारत आज जीतेगा।"
Nov 19, 2023, 2:06 PM IST

आप जीतकर आइए...

टीम इंडिया को शुभकामनाएं, आप जीतकर आइए...पूरा देश आपके साथ है: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Nov 19, 2023, 2:05 PM IST

एयर शो चल रहा

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा एयर शो चल रहा है।
Nov 19, 2023, 1:17 PM IST
तेलंगाना

हम टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हैं-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है, हम टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हैं।
Nov 19, 2023, 12:36 PM IST
गुजरात

सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है

ICC क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाम को आएंगे, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
Nov 19, 2023, 11:52 AM IST

मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हुईं अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हुईं।
Nov 19, 2023, 11:51 AM IST

निर्देशक संजय गढ़वी का निधन

धूम और धूम 2 के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन। कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा।
Nov 19, 2023, 11:03 AM IST
महाराष्ट्र

क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई ज़रूरत नहीं

क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई ज़रूरत नहीं है लेकिन अहमदाबाद में ऐसा किया जा रहा है-संजय राउत
Nov 19, 2023, 10:25 AM IST
उत्तर प्रदेश

'फाइनल में भी भारत ही जीतेगा'

लखनऊ: आईसीसी विश्व कप 2023 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच से पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा,'फाइनल में भी भारत ही जीतेगा।'
Nov 19, 2023, 10:19 AM IST

पांच पुलिसकर्मियों की मौत

राजस्थान के चुरू में सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत।
Nov 19, 2023, 10:09 AM IST

प्रार्थनाएं और पूजा

वर्ल्डकप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में की जा रही हैं प्रार्थनाएं और पूजा।
Nov 19, 2023, 9:47 AM IST

मिस यूनिवर्स 2023

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स 2023 बन गई हैं।
Nov 19, 2023, 9:40 AM IST
उत्तराखंड

40 मजदूर अंदर फंसे

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Nov 19, 2023, 9:35 AM IST
महाराष्ट्र

हम 100 फीसदी जीतेंगे

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "आज भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच है... हम 100 फीसदी जीतेंगे।"
Nov 19, 2023, 9:29 AM IST

छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+