Breaking News Live: कच्छ के गांधीधाम भचाऊ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास लगी भीषण आग

Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज सोमवार 31 मार्च 2025 का दिन है। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार खुशियों के साथ चांद के दीदार के बाद मनाया जाएगा। इंडियन एयरफोर्स ग्रीस में होने वाले मेगा वॉर गेम में हिस्सा लेगी। ये एक्सरसाइज 11 अप्रैल तक चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा और KMM आज पंजाब में प्रदर्शन करेंगे और आप (AAP) मंत्रियों-विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे मुंबई में मैच होगा।

Breaking LIVE

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप लाइव ब्लॉग पर बने रहें

LIVE Feed
Mar 31, 2025, 5:55 PM IST

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस की टीम

कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद: मुंबई पुलिस की एक टीम मुंबई में कुणाल कामरा के घर पहुंची।
Mar 31, 2025, 5:23 PM IST

मुख्यमंत्री ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है: कुणाल घोष

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "मुख्यमंत्री ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। बीजेपी एक गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है...बीजेपी हिंदू धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति करती है। वे (बीजेपी) हिंदू धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं...ममता बनर्जी मूल हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं...वह (ममता बनर्जी) सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, लेकिन बीजेपी न तो हिंदुओं के लिए अच्छी है और न ही अल्पसंख्यकों के लिए...बीजेपी एक विकृत और फर्जी नैरेटिव बना रही है।"
Mar 31, 2025, 5:00 PM IST

गांधीधाम भचाऊ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास लगी भीषण आग

Gujarat: कच्छ के गांधीधाम भचाऊ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक लकड़ी कंपनी में भीषण आग लग गई। गांधीधाम नगर पालिका समेत दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
Mar 31, 2025, 4:27 PM IST

'सदाकाल गुजरात' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Bhopal: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके साथ राज्य मंत्री हर्ष संघवी का भोपाल एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम पटेल आज शहर में 'सदाकाल गुजरात' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Mar 31, 2025, 4:05 PM IST

सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लगी

नोएडा, उत्तर प्रदेश: सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
Mar 31, 2025, 4:04 PM IST

किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र ने कहा

किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र ने कहा, "आज हम पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया, यह उसका नतीजा है। भगवंत मान सरकार कह रही है कि किसानों को उनसे कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा और AAP में कोई फर्क नहीं है। हमें लगता है कि उन्होंने गठबंधन कर लिया है... पंजाब के कई युवा नशे की लत के कारण मर गए, क्या पंजाब सरकार के हिसाब से यही विकास है? बेरोजगारी चरम पर है... मुख्यमंत्री मान कहते थे कि हम MSP देंगे, उस वादे का क्या हुआ?... वे कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हमारे सामान को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा और सरकार करेगी..."
Mar 31, 2025, 4:04 PM IST

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने और नारेबाजी करने के वायरल वीडियो पर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा, "आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडिया संज्ञान में आया है जिसमें कुछ लड़कों के द्वारा भारत और एक अन्य देश का झंड़ा दिखाया जा रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
Mar 31, 2025, 2:53 PM IST

Waqf Bill इसी सत्र में किया जा सकता है पेश

Waqf Bill इसी सत्र में किया जा सकता है पेश, सरकार ने पूरी कर ली तैयारी! 2 अप्रैल को लोकसभा में लाने की योजना
Mar 31, 2025, 2:46 PM IST

ईद पर BSF और BGB ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं

ईद पर नॉर्थ बंगाल बॉर्डर पर BSF और BGB ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं
Mar 31, 2025, 1:07 PM IST

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ज्यादातर देश के दल वक्फ बिल के खिलाफ है बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल इसके खिलाफत करेंगे। सपा भी इस बिल का विरोध करती है और ये बिल जब सदन में आएगा इसका विरोध किया जाएगा..."
Mar 31, 2025, 12:19 PM IST

मेरठ में एक ही समुदाय के 2 पक्षों में बवाल

मेरठ में एक ही समुदाय के 2 पक्षों में बवाल, दोनों तरफ से हुई फायरिंग
Mar 31, 2025, 10:31 AM IST

संभल में शांतिपूर्ण ईद नमाज, प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

संभल, उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फित्र के मौके पर सहायक जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया, "ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुकी है। अभी लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। हमने सभी आवश्यक प्रबंध किए थे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है..."
Mar 31, 2025, 10:26 AM IST

ईद पर बोलीं ममता: लाल-गेरुआ गठजोड़ के खिलाफ अकेले लड़ेंगे

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह में दिया सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश। उन्होंने कहा, "हम एक धर्मनिरपेक्ष समाज हैं। इस समय नवरात्रि भी चल रही है, मैं सभी को इसकी भी शुभकामनाएं देती हूं। लेकिन हम दंगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम लोग कभी ऐसी चीजों में नहीं पड़ते, यह सब राजनीतिक पार्टियां करती हैं। यह हमारे समाज के लिए शर्म की बात है।" ममता ने आगे कहा, "एक जमाने में 'लाल पार्टी' (वामपंथी) धर्मनिरपेक्षता की बात करती थी, लेकिन आज वही 'लाल' और 'गेरुआ' (भाजपा) एक साथ हो गए हैं। हमें अकेले ही इस मानसिकता से लड़ना होगा। हम सभी धर्मों की रक्षा के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं।" उन्होंने समाज से एकता का आह्वान करते हुए कहा, "बहुसंख्यक समाज का कर्तव्य है कि वह अल्पसंख्यकों की रक्षा करे, और अल्पसंख्यकों का कर्तव्य है कि वे बहुसंख्यकों के साथ मिलकर रहें। यही हमारे देश की सच्ची ताकत है।"
Mar 31, 2025, 8:50 AM IST

CM नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ईद-उल-फितर के जश्न में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंचे
Mar 31, 2025, 8:48 AM IST

लोगों ने भोपाल में ईदगाह में नमाज अदा की

#EidAlFitr2025 के अवसर पर लोगों ने भोपाल में ईदगाह में नमाज अदा की।
Mar 31, 2025, 8:47 AM IST

CM नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा की माता ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा की जाती है।
Mar 31, 2025, 8:46 AM IST

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नमाज अदा की

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली के इमामिया हॉल मस्जिद में नमाज अदा की
Mar 31, 2025, 8:46 AM IST

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "मैं ईद के मौके पर देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आज लोगों ने हर जगह नमाज अदा की है। ईद सब कुछ भूलकर एक-दूसरे से गले मिलने का दिन है। मैं दुआ करता हूं कि देश में एकता बनी रहे और हमारा देश तरक्की करे।"
Mar 31, 2025, 7:28 AM IST

संयुक्त किसान मोर्चा और KMM का पंजाब मे प्रदर्शन

पंजाब में आज किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) आज प्रदर्शन करेंगे। ये सीएम भगवंत मान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। ये किसान पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+