Breaking News LIVE: कच्चाथीवू विवाद से MEA की दूरी, कहा- द्वीप पर राजनीति से मंत्रालय का कोई लेना- देना नहीं

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। तो वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में एक जनसभा की।

Breaking News LIVE

तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Apr 04, 2024, 11:03 PM IST

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में लगे भूकंप के झटके, 5.3 थी तीव्रता
Apr 04, 2024, 11:01 PM IST

पटना:

RJD नेता मनोज झा ने पूर्णिया लोकसभा से पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन भरने पर कहा, "वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, यह उनका विवेक है, इसपर मैं क्या कह सकता हूं।
Apr 04, 2024, 8:38 PM IST

दिल्ली:

JDU नेता के.सी. त्यागी ने कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कहा, "जब कोई नौका डूबने लगती है तो उसपर जितने भी लोग सवार होते हैं वे जान बचाने के लिए बाहर आ जाते हैं। कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है इसकी सवारी कोई नहीं करना चाहता।
Apr 04, 2024, 8:16 PM IST

उत्तर प्रदेश:

अयोध्या: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मैं श्री राम के दर्शन करने आया हूं... गुरुद्वारे में भी मैंने दर्शन किया है और श्रीराम के भी दर्शन किए हैं... मुझे उन्होंने(रामलला) बुलाया तो मैं आ गया..."
Apr 04, 2024, 6:45 PM IST

बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आप

दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कथित अपमानजनक पोस्टर पर भाजपा के खिलाफ कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने पूरी दिल्ली में कई आपत्तिजनक पोस्टर्स लगाए हैं... हमने और हमारी लीगल टीम ने 6 दिन पहले इन आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ शिकायत की थी और आज हम CEO दिल्ली से मिलकर आए हैं। ये हमारे लिए चिंता का विषय है कि 6 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक भाजपा के आपत्तिजनक पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है... 6 दिन में यदि कुछ पोस्टर्स और होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी समस्याओं का क्या होगा?"
Apr 04, 2024, 6:44 PM IST

सीपीआईएम ने जारी किया घोषणापत्र

दिल्ली: CPI(M) के घोषणापत्र पर पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "हमारे घोषणापत्र का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के चरित्र पर बहुत बड़ा खतरा है। देश का चरित्र धर्मनिरपेक्ष, जनतांत्रिक गणराज्य है, जो हमारा संविधान स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। आज उसी के ऊपर हमला हो रहा है, हमारे देश को बिगाड़ते हुए एक फासीवादी हुकूमत कायम करने की कोशिश है, इसे रोकना है। देश को बचाना है, भाजपा और PM मोदी को सत्ता से दूर रखना है..."
Apr 04, 2024, 3:48 PM IST

हेमा मालिनी पर टिप्पणी मामले में सुरजेवाला को नोटिस जारी

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अभिनेता और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस जारी किया।
Apr 04, 2024, 2:20 PM IST

पप्पू यादव ने नामांकन दाखिल किया

पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया
Apr 04, 2024, 2:18 PM IST

गौरव वल्लभ BJP में हुए शामिल, क्यों थामा भगवा का दामन?

Gourav Vallabh: गौरव वल्लभ BJP में हुए शामिल, क्या इस वजह से थामा भगवा पार्टी का दामन?
Apr 04, 2024, 2:17 PM IST

भाजपा वाले कैसे गुंडागर्दी कर रही है- सीएम ममता बनर्जी

मैं चुनाव आयोग से निवेदन करती हूं कि आप देखें कि भाजपा वाले कैसे गुंडागर्दी कर रही है- सीएम ममता बनर्जी
Apr 04, 2024, 1:05 PM IST

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ, आज सुबह ही पार्टी के सभी पदों से दिया था इस्तीफा, लगाए थे गंभीर आरोप।
Apr 04, 2024, 12:50 PM IST

पीएम मोदी की रैली

मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं-पीएम मोदी
Apr 04, 2024, 12:49 PM IST

सांसद नवनीत राणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सांसद नवनीत राणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र को ठहराया सही, बॉम्‍बे हाईकोर्ट का फैसला पलटा, राणा ने दी प्रतिक्रिया।
Apr 04, 2024, 12:28 PM IST

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है और पार्टी के नेताओं ने भी कहा है कि इसकी विचारधारा दिशाहीन है-संजय निरूपम
Apr 04, 2024, 12:14 PM IST

मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को...

आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तक़लीफ नहीं होनी चाहिए-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
Apr 04, 2024, 11:45 AM IST

हेमा मालिनी ने नामांकन दाखिल किया

हेमा मालिनी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
Apr 04, 2024, 11:06 AM IST

हम सभी अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं-संजय सिंह

अन्याय और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में हम सभी अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं-संजय सिंह
Apr 04, 2024, 9:36 AM IST

हम बिहार में 40 सीटें जीतेंगे...

हम बिहार में 40 सीटें जीतेंगे-उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा दावा
Apr 04, 2024, 8:47 AM IST

'सनातन विरोधी नारा नहीं लगा सकता'

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा।
Apr 04, 2024, 8:44 AM IST

PM मोदी आज बिहार में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

PM मोदी आज बिहार में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जमुई में जनसभा को करेंगे संबोधित इसके बाद वो बंगाल के कूचबिहार में भी चुनावी रैली करेंगे।
Apr 04, 2024, 8:43 AM IST

आज है दशामाता पूजा, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

Dasha mata Puja 2024: आज है दशामाता पूजा, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि
Apr 04, 2024, 8:43 AM IST

Today in Politics: PM मोदी बंगाल-बिहार में करेंगे रैली

Today in Politics: PM मोदी बंगाल-बिहार में करेंगे रैली, दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन।
Apr 04, 2024, 8:42 AM IST

आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट?

Petrol Diesel Price 4rth April: आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट? जानिए यहां
Apr 04, 2024, 8:42 AM IST

दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+