Gourav Vallabh: गौरव वल्लभ BJP में हुए शामिल, क्या इस वजह से थामा भगवा पार्टी का दामन?

Gourav Vallabh join BJP: गौरव वल्लभ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही गौरव वल्लभ ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में 04 अप्रैल को पार्टी की सदस्यता ली।

Gourav Vallabh join bjp

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौरव वल्लभ को भाजपा राजस्थान से राज्यसभा भेज सकती है। लोकसभा चुनाव-2024 के पहले गौरव वल्लभ का कांग्रेस से इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। गौरव वल्लभ कांग्रेस के प्रवक्ता थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोले गौरव वल्लभ?

गौरव वल्लभ ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि,

''मेरा मानना हमेशा से ये था कि भगवान राम का मंदिर बनें और कांग्रेस को उसका न्योता मिले। लेकिन कांग्रेस ने जब कहा कि, हम राम मंदिर के उद्घाटन में जो नहीं जाएंगे...इसमें मैं स्वीकार नहीं कर सकता हूं। मेरे में इतनी ताकत नहीं है कि मैं सुबह से शाम तक, बैठकर वेल्थ क्रिएटर्स को गाली देता फिरूं...। मेरे में इतनी ताकत नहीं है कि मैं सनातन के खिलाफ कुथ भी बोलूं...।''

सुबह छोड़ी कांग्रेस दोपहर में भाजपा में शामिल हुए गौरव वल्लभ

गौरव वल्लभ ने आज ही 04 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी दी है कि वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उसके लगभग पांच घंटे बाद दोपहर में गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हो गए।

गौरव वल्लभ ने इस्तीफा देने की वजह बताते हुए कहा, ''कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता...इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।''

Who is Gourav Vallabh: कौन हैं गौरव वल्लभ?

गौरव वल्लभ पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। गौरव वल्लभ ने 2019 के झारखंड चुनाव के दौरान अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वो कांग्रेस पार्टी में साल 2017 से थे।

गौरव वल्लभ इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वहीं गौरव वल्लभ झारखंड के जमशेदपुर से भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इन दोनों चुनावों में उनको हार मिली थी।

गौरव वल्लभ कांग्रेस के प्रवक्ता थे। गौरव वल्लभ अक्सर कांग्रेस की ओर से टीवी डिबेट करते थे। गौरव वल्लभ वही नेता हैं, जो जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से ये पूछा था कि '5 ट्रिलियन में कितने 0 होते हैं'। इस सवाल को पूछने के बाद वह देशभर में मशहूर हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+