Live : असम ने देश को नायाब हीरे दिए हैं: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Breaking News Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल के आखिरी दिन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का ये 108वां एपिसोड था।

 Breaking News Live Updates

तो वहीं उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आज कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Dec 31, 2023, 3:09 PM IST
असम

असम ने देश को ऐसे-ऐसे आइकन दिए हैं...

असम ने देश को ऐसे-ऐसे आइकन दिए हैं जिन्होंने लगभग सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहराया: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Dec 31, 2023, 2:56 PM IST

भाजपा ने आस्था पर सत्ता प्राप्त की है...

भाजपा ने आस्था पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास
Dec 31, 2023, 2:32 PM IST

अरविंद पनगढ़िया वित्त आयोग के चेयरमैन

NITI आयोग के पूर्व VC अरविंद पनगढ़िया वित्त आयोग के चेयरमैन नियुक्त किए गए।
Dec 31, 2023, 2:05 PM IST

'गैरकानूनी संघ' घोषित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को UAPA के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है।
Dec 31, 2023, 1:19 PM IST

'देश की हर बेटी के लिये आत्मसम्मान पहले है'

राहुल गांधी ने विनेश फोगाट के समर्थन में ट्वीट किया है कि- 'देश की हर बेटी के लिये आत्मसम्मान पहले है, अन्य कोई भी पदक या सम्मान उसके बाद।
Dec 31, 2023, 12:37 PM IST

मानसिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी-केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

अगर लोग राम राज्य और भगवान राम का मतलब समझ जाएंगे तो आधी से ज्यादा मानसिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी-केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
Dec 31, 2023, 12:09 PM IST

'क्या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भी जवाब नहीं मांगेंगे'

क्या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भी जवाब नहीं मांगेंगे...'': दिग्विजय ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर उठाएं सवाल।
Dec 31, 2023, 11:45 AM IST

#ShriRamBhajan के साथ शेयर करें-पीएम मोदी

मेरे मन में एक बात आ रही है कि क्या हम सभी लोग राम मंदिर से जुड़ी सारी रचनाओं को एक समान हैशटैग #ShriRamBhajan के साथ शेयर करें-पीएम मोदी
Dec 31, 2023, 11:33 AM IST

सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार दो विभूतियां

साथियों, हमारी भारतभूमि को हर कालखंड में देश की विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है, सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी देश की ऐसी ही दो विभूतियां हैं-पीएम मोदी
Dec 31, 2023, 11:30 AM IST

AI टूल का प्रयोग करें

काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान, AI टूल के जरिए रीयल टाइम ट्रांसलेशन किया गया, मैं युवाओं से आग्रह करते हैं कि वो इसके बारे में और सीखें।
Dec 31, 2023, 11:26 AM IST

जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि ‘साथियो, जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा, ‘The Elephant Whisperers’ को सम्मान की बात से हर देशवासी गदगद हो उठा।
Dec 31, 2023, 11:21 AM IST

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, सदगुरु ने कही ये बात-पीएम मोदी।
Dec 31, 2023, 11:13 AM IST

हमने जनभागीदारी के अनेक उदाहरण देखे हैं

108 एपिसोड में हमने जनभागीदारी के अनेक उदाहरण देखे हैं और उनसे प्रेरणा ली है-पीएम मोदी
Dec 31, 2023, 11:12 AM IST

हम रुकने वाले नहीं...

भारत का 'इनोवेशन हब' बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। मनकीबात
Dec 31, 2023, 11:11 AM IST

जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता...

जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है: पीएम मोदी
Dec 31, 2023, 11:07 AM IST

हमारे यहां 108 का विशेष महत्व

मन की बात का 108वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले- हमारे यहां 108 का विशेष महत्व।
Dec 31, 2023, 11:06 AM IST

पीएम मोदी कर रहे हैं 'मन की बात।'
Dec 31, 2023, 10:06 AM IST

साल के आखिरी दिन बड़ी संख्या में वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु

जम्मू और कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साल 2023 के आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
Dec 31, 2023, 9:38 AM IST

कोहरे के कारण दिल्ली की 23 ट्रेन लेट

इंडियन रेलवे के अनुसार कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र की 23 ट्रेन हुई लेट।
Dec 31, 2023, 9:28 AM IST

मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी

मुंबई पुलिस को कल अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करने मुंबई में कई धमाके होने की धमकी दी। पुलिस कई जगहों पर जांच में जुटी है। अब तक संदिग्ध का कुछ भी पता नहीं चला है।
Dec 31, 2023, 9:26 AM IST

सीपीसीबी ने दिल्ली का AQI लेवल को बताया 'गंभीर'

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स में राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में रखा है।
Dec 31, 2023, 8:30 AM IST
दिल्ली

दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है,

दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है, इस वक्त यहां पर हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
Dec 31, 2023, 8:29 AM IST

'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी दिन 'मन की बात' करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+