LIVE: 'ओडिशा CM के आधा दर्जन मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा चरम पर है। बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान होगा।

Breaking News 2024

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में आज हीटवेव चलने की आशंका है जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
May 09, 2024, 11:20 PM IST

'ओडिशा CM के आधा दर्जन मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस'

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा के सीएम को खुद पर विचार करना चाहिए। उनके आधा दर्जन मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। उनके लगभग दो दर्जन विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। सीएम कई मुद्दों के बारे में उन्हें पता नहीं है। उनके मैनेजर जो भी उन्हें बताते हैं, वह बाहर आकर कहते हैं।
May 09, 2024, 10:32 PM IST

ओडिशा में बीजेडी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और 5टी के अध्यक्ष और पार्टी नेता वीके पांडियन ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया।
May 09, 2024, 10:30 PM IST

पद्मश्री से सम्मानित होने पर स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने कहा, "राष्ट्रपति से पद्मश्री प्राप्त करना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यहां आकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह मेरे और स्क्वैश के लिए बहुत अच्छा दिन है। खेल के प्रति मेरे सभी प्रयासों के लिए पहचाना जाना अच्छा लग रहा है। जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं 9 साल का था और मेरा सपना हमेशा भारत के लिए खेलने का था, 27 साल बाद मैं आखिरकार इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर रही हूं।"
May 09, 2024, 10:27 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के समापन के बाद अपने आवास पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस मौके पर अभिनेता राम चरण भी मौजूद रहे।
May 09, 2024, 6:55 PM IST

बिहार

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान पर कहा, "चिराग जी कभी मंत्री बने हैं? किस विभाग से सबसे ज्यादा नौकरी निकली? शिक्षा विभाग से निकली, शिक्षा विभाग के मंत्री हमारे दल के थे... प्रस्ताव बनवाएं हम, मुहर लगवाएं हम... कुछ लोग बिना अनुभव के बातें करते हैं उन्हें करने दीजिए।
May 09, 2024, 6:53 PM IST

रायबरेली

ॉउत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अब, भाजपा के नेता कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। वे आपके अधिकारों को कमजोर कर देंगे... वे इस लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं क्योंकि वे केवल सत्ता चाहते हैं। उन्होंने भारत की सारी संपत्ति इन व्यापारी मित्रों को बेच दी है।''
May 09, 2024, 6:51 PM IST

सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया। दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार सौंपा गया।
May 09, 2024, 6:51 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
May 09, 2024, 5:13 PM IST

SC में केजरीवाल की जमानत याचिका का ED ने किया विरोध

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। ईडी ने कहा कि चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है। इसे अंतरिम जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता।
May 09, 2024, 4:20 PM IST

पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ
May 09, 2024, 3:59 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक जरिया होगा ताकि वे अपने परिवारों के लिए अधिक पैसा लूट सकें। लेकिन बीजेपी सत्ता में आने के बाद विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हुआ।"
May 09, 2024, 3:07 PM IST

पंजाब में एनकाउंटर

पंजाब में मोहाली पुलिस ने किया बड़ा एनकाउंटर। मोहाली के मुल्लांपुर मे किया गया एनकाउंटर. दो शूटर के पैर में लगी गोली।
May 09, 2024, 2:14 PM IST

हरियाणा में फ्लोर टेस्ट की मांग

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा कि 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार अल्पमत में है।
May 09, 2024, 2:09 PM IST

केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी ED

दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल ईडी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
May 09, 2024, 12:45 PM IST

सैम पित्रोदा के बयान पर रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान पर अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने बिल्कुल बकवास की है। मैं उनसे जरा भी सहमत नहीं हूं। कोई आदमी इतना पढ़ा-लिखा है वो ऐसे कैसे बयान दे सकता है?
May 09, 2024, 12:14 PM IST

संजीव लाल और उनकी पत्नी रीता लाल को समन

ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री संजीव लाल और उनकी पत्नी रीता लाल को भेजा समन।
May 09, 2024, 10:40 AM IST

बसपा ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की।
May 09, 2024, 9:08 AM IST

सिक लीव पर गए कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस

सिक लीव पर गए कर्मचारियों को एयर इंडिया ने दिया बर्खास्तगी का नोटिस भेजा गया।
May 09, 2024, 8:49 AM IST

10 मई को पुनर्मतदान होगा

बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+