LIVE: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में गोलीबारी जारी, फोर्स तैनात

Breaking News Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के करीबी पर छापेमारी में करोड़ों की नगदी मिलने पर तंज कसा। पीएम ने कहा कि मोदी लूट का माल पकड़ रहा है। कुछ लोग भ्रष्टाचार को खत्म नहीं होने देना चाहते। लेकिन, मैं एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा। जो खाएगा जेल जाएगा।

breaking

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में आज हीटवेव चलने की आशंका है जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
May 06, 2024, 11:51 PM IST

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में गोलीबारी जारी

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाईन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी साझा की।
May 06, 2024, 10:46 PM IST

भारत में आतंक फैलाने के आरोप में 5 को जेल की सजा

एनआईए की विशेष अदालत ने आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने और भारत में हिंसा के कृत्यों के माध्यम से आतंक फैलाने के लिए प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट - खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) समूह द्वारा एक साजिश से संबंधित मामले में आरोपी पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग जेल की सजा सुनाई।
May 06, 2024, 8:58 PM IST

आंध्र प्रदेश

भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपने भाषणों में सावधानी बरतने का निर्देश दिया: भारत निर्वाचन आयोग
May 06, 2024, 8:41 PM IST

झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के आवास पर ED की छापेमारी पर कहा, "मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, ईडी के मुताबिक अब तक 30 करोड़ रुपये जब्त किये जा चुके हैं।
May 06, 2024, 8:40 PM IST

पश्चिम बंगाल

अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "राज्यपाल को राजनीति से दूर रहना चाहिए। मुझे बहुत खेद है कि मुख्यमंत्री ने मुझे राजनीति में घसीटा है, खासकर ऐसे समय में जब चुनाव हो रहे हैं... चूंकि उन्होंने मेरे खिलाफ जो अपमानजनक, सच के विपरीत टिप्पणी की है, मैं आपको यह बताने के लिए मजबूर हूं कि एक राजनेता के रूप में ममता बनर्जी की राजनीति गंदी है, लेकिन मैं भगवान से उन्हें बचाने की प्रार्थना करता हूं, भगवान के लिए भी यह एक कठिन जिम्मेदारी है, मैं इस 'दीदी गिरी' को कभी स्वीकार नहीं करूंगा।
May 06, 2024, 8:39 PM IST

जम्मू-कश्मीर:

किश्तवाड़ में एक मदरसे में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
May 06, 2024, 6:30 PM IST

झारखंड:

रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक संजीव लाल के नौकर के आवास पर नोटों की गिनती अभी भी जारी है, जहां अब तक बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। वीरेंद्र राम मामले में प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया।
May 06, 2024, 6:29 PM IST

दुर्ग:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "ऐसा कोई विवाद नहीं है। यदि उन्हें(राधिका खेड़ा) भाजपा में जाना है तो जाएं। हमारी शुभकामनाएं हैं। लेकिन इस तरह के अनर्गल आरोप लगाना उचित नहीं है।" प्रमोद कृष्णम के बयान पर उन्होंने कहा, "उन्हें भाजपा में कोई महत्व नहीं मिल रहा, मीडिया में महत्व नहीं मिल रहा। अपने आप को मीडिया में बनाए रखने के लिए ऐसा निकृष्टतम बयान दे रहे हैं। ये हास्यास्पद है।
May 06, 2024, 6:29 PM IST

केजरीवाल के खिलाफ LG ने की NIA जांच की सिफारिश

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन "सिख फॉर जस्टिस" से कथित तौर पर राजनीतिक फंडिंग प्राप्त करने के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है।
May 06, 2024, 5:33 PM IST

बिहार में गरजे शाह

बिहार के समस्तीपुर के उजियारपुर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लोगों के आरक्षण में बाधाएं डालीं। कर्नाटक में उन्होंने सरकार बनाई और रातों-रात बिना पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण कराए मुस्लिम समुदाय को इसमें शामिल कर लिया। कांग्रेस ने पिछड़े समुदायों के 5% आरक्षण को कम कर दिया और इसे मुसलमानों को दे दिया। जब भाजपा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सरकार बनाएगी, तो हम मुसलमानों के इस आरक्षण को समाप्त कर देंगे।
May 06, 2024, 5:31 PM IST

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मैं उन बहादुरों और उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान करता हूं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। मैं उन लोगों के बारे में बात कर रहा हूं जो हमला करते हैं और इसे अंजाम देते हैं। मैं उनकी आलोचना करता हूं। मैंने उन पर (सैनिकों पर) के खिलाफ कुछ नहीं बोला।" हमारे सैनिकों पर हमला क्यों किया जाता है? खुफिया विभाग इसे कवर क्यों नहीं करता?"
May 06, 2024, 4:31 PM IST

नीट पेपर लीक पर क्या एनटीए का बयान

नीट (यूजी)-2024 का प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा, 'एनटीए के सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं से यह पता चला है कि सोशल मीडिया पोस्ट किसी पेपर की ओर इशारा कर रहे हैं। लीक पूरी तरह से निराधार और बिना किसी आधार के है। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए यह भी कहा गया है कि प्रत्येक प्रश्न पत्र (क्यूपी) का हिसाब-किताब किया गया है। इसके अलावा, यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए, बाहर से किसी को भी हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं, जो सीसीटीवी निगरानी में हैं। उम्मीदवारों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
May 06, 2024, 3:10 PM IST

लूट का माल पकड़ रहा मोदी- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के करीबी पर छापेमारी में करोड़ों की नगदी मिलने पर तंज कसा। पीएम ने कहा कि मोदी लूट का माल पकड़ रहा है। कुछ लोग भ्रष्टाचार को खत्म नहीं होने देना चाहते। लेकिन, मैं एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा। जो खाएगा जेल जाएगा।
May 06, 2024, 1:58 PM IST

संजीव लाल के घर नोटों की गिनती जारी

झारखंड: रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक संजीव लाल के आवास पर नोटों की गिनती अभी भी जारी है, जहां अब तक बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है।
May 06, 2024, 1:06 PM IST

आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान

भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है कि वर्तमान में धर्मयुद्ध चल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं।
May 06, 2024, 12:41 PM IST

अहमदाबाद के स्कूलों में बम की धमकी

अहमदाबाद के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। मामले में अहमदाबाद पुलिस जांच कर रही है।
May 06, 2024, 11:54 AM IST

ओडिशा में बोले पीएम

ओडिशा: बेहरामपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "4 जून बीजेडी सरकार की समाप्ति तिथि है। 4 जून को बीजेपी के सीएम चेहरे की घोषणा की जाएगी। 10 जून को बीजेपी के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आज भुवनेश्वर में मैं आप सभी को बीजेपी के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए यहां आया हूं।"
May 06, 2024, 11:45 AM IST

पश्चिम बंगाल के हुगली में संदिग्ध क्रूड बम ब्लास्ट

पश्चिम बंगाल के हुगली में संदिग्ध क्रूड बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई है।
May 06, 2024, 10:38 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप पर आतंकी हमले का खतरा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर पाकिस्तान से मिली आतंकी धमकी। रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच यानी आईएस-खोरासान की ओर से दी गई है।
May 06, 2024, 10:10 AM IST

BSP नेता श्रीकला धनंजय सिंह का टिकट काट दिया है

Jaunpur Lok Sabha Seat पर BSP नेता श्रीकला धनंजय सिंह का टिकट काट दिया है, दावा है कि श्रीकला चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।
May 06, 2024, 9:06 AM IST

प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार

अमेठी और रायबरेली में आज प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार।
May 06, 2024, 9:05 AM IST

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, PMLA Case केस में कई ठिकानों पर रेड
May 06, 2024, 9:03 AM IST

पीएम मोदी का आज ओडिशा में

पीएम मोदी का आज ओडिशा में चुनावी कार्यक्रम, बेरहामपुर और नबरंगपुर में करेंगे रैलियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+