LIVE: दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर ECI को आपत्ति नहीं, आयोग ने दिल्ली के CEO को लिखा पत्र

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, तो कांग्रेस ने इस मामले में कहा कि लोकतंत्र में सभी व्यक्तिगत विचार रखने के लिए स्वतंत्र है।

Breaking News Live Updates Today

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन कल दिल्ली और आस-पास के एरिया में बारिश होने से फिलहाल लोगों को राहत मिली है।आईएमडी ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Apr 24, 2024, 11:18 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। डेविड मिलर की पारी नहीं आई काम
Apr 24, 2024, 10:00 PM IST

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस ने तेलंगाना से लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
Apr 24, 2024, 8:51 PM IST

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ECI से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ एक्शन की मांग की

चंद्रिमा भट्टाचार्य, सदस्य, एआईटीसी और अध्यक्ष डब्ल्यूबीटीएमएमसी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को एक पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कई मौकों पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Apr 24, 2024, 8:16 PM IST

बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने तीन लोकसभा सीटों के साथ ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं।
Apr 24, 2024, 7:52 PM IST

वंदे में भारत में रेलवे यात्रियों को फ्री में देगा 500 ML पैक्ड वाटर

भारतीय रेलवे ने अपने एक बयान में कहा कि प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर उपलब्ध कराया जाएगा। ये सुविधा वंदे भारत के यात्रियों के लिए फ्री में उपलब्ध होगी: रेलवे
Apr 24, 2024, 7:18 PM IST

एनएसए अजीत डोभाल ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव द्वारा आयोजित ब्रिक्स एनएसए की लंच बैठक में बात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में निकट सहयोग और सीमा पार योजना, वित्त पोषण और आतंकवादी कृत्यों के कार्यान्वयन को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई का आह्वान किया: दूतावास रूस में भारत
Apr 24, 2024, 7:12 PM IST

पांच भारतीय मछुआरों की श्रीलंका से वतन वापसी

श्रीलंका में फंसे पांच भारतीय मछुआरों को छुड़ा लिया गया है। उनकी सुरक्षित भारत वापसी हो रही है: कोलंबो, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग
Apr 24, 2024, 7:08 PM IST

अखिलेश यादव कल कन्नौज से करेंगे नामांकन: सपा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कल कन्नौज लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Apr 24, 2024, 6:39 PM IST

ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम। ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।"
Apr 24, 2024, 5:12 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

अमरावती में एक सार्वजनिक रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उमेश कोल्हे की हत्या की गई और इस तथाकथित 'हिंदू हित रक्षक' उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया। 'उद्धव बाबू', आपने बालासाहेब के सभी संस्कार छोड़ दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे बाला साहेब के उन सभी संस्कारों को लेकर आगे बढ़े हैं, महाराष्ट्र में अब हमारी सरकार है, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस की सरकार है और अब किसी उमेश की हत्या नहीं होगी, किसी में यह साहस नहीं है।'
Apr 24, 2024, 4:24 PM IST

भाषण देते हुए मंच पर गिरे गडकरी

महाराष्ट्र में एक रैली में भाषण देते हुए नितिन गडकरी गिर गए। गडकरी यवतमाल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
Apr 24, 2024, 2:45 PM IST

मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी।
Apr 24, 2024, 1:25 PM IST

सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी का तंज

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।
Apr 24, 2024, 12:25 PM IST

कांग्रेस पर बरसे जयवीर शेरगिल

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ''पहले कांग्रेस के घोषणापत्र में वित्तीय पैकेज का जिक्र था, फिर राहुल गांधी ने हैदराबाद में धन वितरण की बात की। आज राहुल गांधी मुख्य सलाहकार यूनाइटेड जैसा कानून बनाने का प्रस्ताव दे रहे हैं।'' सैम पित्रोदा ने बड़ा खुलासा किया है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस कितने फीसदी लोगों की संपत्ति हड़पने या हड़पने की योजना बना रही है। एक तरफ, पीएम मोदी का दृष्टिकोण भारत की आकांक्षा, विकास और प्रगति करना है, वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस का लक्ष्य किसानों, मेहनतकश लोगों की संपत्ति को लूटना, छीनना और हड़पना है।''
Apr 24, 2024, 11:58 AM IST

सैम पित्रोदा के बयान पर खड़गे ने कहा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "संविधान है, हमारी कोई मंशा नहीं है। आप उनके विचार हमारे मुंह में क्यों डाल रहे हैं? सिर्फ वोट के लिए वह सब खेल रहे हैं।"
Apr 24, 2024, 11:35 AM IST

'विरासत टैक्स' पर मचा सियासी घमासान

लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस ने इस मामले में कहा कि लोकतंत्र में सभी व्यक्तिगत विचार रखने के लिए स्वतंत्र है।
Apr 24, 2024, 10:52 AM IST

प्राकृतिक आपदाएं लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही- PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम सभी ने देखा है कि प्राकृतिक आपदाएं लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। उनके कारण होने वाली क्षति आमतौर पर डॉलर में बताई जाती है, लेकिन लोगों, परिवारों और समुदायों पर इसका वास्तविक प्रभाव इन आंकड़ों से परे है। बेहतर कल के लिए हमें आज लचीले बुनियादी ढांचे में निवेश करना चाहिए। लचीलेपन को नए बुनियादी ढांचे के निर्माण में शामिल करने की जरूरत है। आपदा के बाद स्वाभाविक रूप से राहत और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।"
Apr 24, 2024, 10:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सीडीआरआई का ध्यान वैश्विक दक्षिण पर भी है। भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान, एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया था। चर्चा के केंद्र में वित्तपोषण के साथ एक नया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह बनाया गया था। सीडीआरआई के विकास के साथ-साथ, ऐसे कदम दुनिया को एक लचीले भविष्य की ओर ले जाएंगे।
Apr 24, 2024, 8:35 AM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा हमला

एक बात चिंता की है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं, लेकिन उनके जीजाजी को जगदीशपुर का पता है-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा हमला
Apr 24, 2024, 8:33 AM IST

केजरीवाल से तिहाड़ में मुलाकात करेंगे सौरभ भारद्वाज

आज अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ में मुलाकात करेंगे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, केजरीवाल को कल इंसुलिन का इंजेक्शन दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+