Breaking Updates: AAP सांसद स्वाति मालीवाल पहुंचीं एम्स

Breaking News Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता की। केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतती हैं तो दो महीने में ही वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे।

Breaking News

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, आने वाले दिन और भी परेशानी भरे हो सकते हैं जिसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
May 16, 2024, 11:50 PM IST

AAP सांसद स्वाति मालीवाल पहुंचीं एम्स

AAP सांसद स्वाति मालीवाल मेडिकल के लिए AIIMS पहुंच गई है। स्वाति मालीवाल के बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
May 16, 2024, 10:55 PM IST

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कपिल सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव कपिल सिब्बल ने जीत लिया है। 1066 वोटों के साथ सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने यह चुनाव जीता है।
May 16, 2024, 9:51 PM IST

घाटकोपर होर्डिंग घटना: मालिक भावेश भिंडे गिरफ्तार

घाटकोपर होर्डिंग घटना: मालिक भावेश भिंडे को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा रहा है।
May 16, 2024, 8:47 PM IST

पश्चिम बंगाल

हल्दिया: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मेरी बातों को ग़लत तरीके से समझा गया है, मैंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कोई गठबंधन नहीं है(INDIA गठबंधन के साथ सीट बंटवारे पर)और INDIA गठबंधन को बनाने में राष्ट्रीय स्तर पर मैंने ही मदद की और इस गठबंधन के साथ और इसका हिस्सा बनकर हम केंद्र में सरकार बनाएंगे। हम(TMC) गठबंधन का हिस्सा हैं और हम भविष्य में भी इसका हिस्सा रहेंगे।
May 16, 2024, 8:47 PM IST

दानापुर:

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, "उनके(अमित शाह) आने से INDIA गठबंधन को फायदा ही होगा...उन्होंने 10 वर्षों में जो वादे किए, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया...उन्होंने बिहार को ठगने का काम किया है, सिर्फ चुनाव के समय उन्हें बिहार याद आता है...उनके आने से INDIA गठबंधन को बहुत फायदा हो रहा है
May 16, 2024, 7:07 PM IST

दिल्ली

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करीब चार घंटे के बाद AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आवास से रवाना हुए। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS विभव कुमार ने मारपीट की थी।
May 16, 2024, 7:07 PM IST

पंजाब:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमृतसर में साथ रोड शो किया।
May 16, 2024, 5:09 PM IST

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में लगी आग

पंडित पंत मार्ग स्थित बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
May 16, 2024, 4:07 PM IST

स्वाति मालीवाल के आवास पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस की टीम आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची। बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है।
May 16, 2024, 4:06 PM IST

हैदराबाद में बारिश से गर्मी से और राहत मिली

हैदराबाद में बारिश से गर्मी से और राहत मिली।
May 16, 2024, 3:06 PM IST

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, "अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं- चाहे वे किसी भी पार्टी की हों।" दूसरी बात यह है कि AAP आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।''
May 16, 2024, 2:18 PM IST

लालू यादव पर बरसे अमित शाह

सीतामढ़ी, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज लालू यादव सत्ता की राजनीति के लिए, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध करने में पूरा जीवन निकाला, उस कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर लालू यादव बैठ गए हैं।"
May 16, 2024, 1:26 PM IST

केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा

शराब नीति मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। दिल्ली सीएम केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है।
May 16, 2024, 1:03 PM IST

नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का कैंसर से निधन

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का कैंसर से निधन।
May 16, 2024, 1:02 PM IST

सपा कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं।
May 16, 2024, 12:14 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने सपा के 'गुंडाराज' के पुराने दिन देखे हैं। योगी जी ने दंगाइयों, माफियाओं, अपहरणकर्ताओं और जबरन वसूली के खिलाफ 'स्वच्छता अभियान' को सही तरीके से लागू किया है।"
May 16, 2024, 11:38 AM IST

आज़मगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।
May 16, 2024, 10:51 AM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं लखनऊ में यूपी के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के लिए वोट करने का अनुरोध करने आया हूं। मैं चार मुद्दों पर बात करना चाहता हूं। पहला, इस चुनाव में पीएम मोदी वोट मांग रहे हैं अमित शाह को पीएम बनाने के लिए। दूसरा, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के भीतर उनके पद से हटा दिया जाएगा। तीसरा, वे संविधान को बदल देंगे और एससी, एसटी का आरक्षण बदल देंगे। चौथा, 4 जून को इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा है।"
May 16, 2024, 10:17 AM IST

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।
May 16, 2024, 9:36 AM IST

केरल यूनियनों की हड़ताल खत्म

सरकार के साथ समझौते के बाद केरल यूनियनों ने हड़ताल वापस ले ली, सभी काम पर वापस लौटे।
May 16, 2024, 8:56 AM IST

CM केजरीवाल आज लखनऊ के SP दफ्तर से करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,

CM केजरीवाल आज लखनऊ के SP दफ्तर से करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी ये पीसी काफी अहम मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+